यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बिहार के सौरभ बन गए 'संन्यासी', हुमा कुरैशी के रील लाइफ भाई का महारानी-2 में चल गया जादू
बिहार के कटिहार के रहने वाले कुमार सौरभ ने वेब सीरीज महारानी के दूसरे सीजन में संन्यासी का किरदार निभाया ...और पढ़ें

पिंटू कुमार, पटना। बड़े पर्दे पर काम करने का सपना किसका नहीं होता है। अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाले हर युवा की चाहत होती है कि उसे बड़े पर्दे पर एक मौका मिले। इस एक मौके के लिए वो दिन-रात एक करते रहते हैं। तब कहीं जाकर उनका सपना सच होता है। कुछ ऐसी ही कहानी है बिहार के कटिहार के हसन गंज गांव के रहने वाले कुमार सौरभ की। बचपन से ही अभिनेता बनने का सपना देखने वाले कुमार सौरभ छोटे पर्दे के साथ-साथ बड़े पर्दे पर भी अपने अभिनय का जादू दिखा रहे हैं। कुमार ने महारानी वेब सीरीज के दूसरे सीजन में अभिनेत्री हुमा कुरैशी के भाई का किरदार निभाया है। सीरीज में उनका नाम संन्यासी है।
लाल रंग फिल्म से मिली पहचान
32 वर्षीय कुमार सौरभ कहते हैं कि 2015 में सैयद अहमद अफजल द्वारा निर्मित फिल्म लाल रंग में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में सनी बाबा का किरदार निभाया। इसी फिल्म से मुझे पहचान मिली। मध्य प्रदेश के नाट्य विद्यालय से अभिनय में डिप्लोमा करने के बाद 2014 में मुंबई आ गया। अबतक आठ फिल्म और पांच वेब सीरिज में काम कर चुके हैं। विद्या भारतीय चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल हसनगंज का धन्यवाद देता हूं। क्योंकि मुझे अपने अभिनय का पहला मंच यही से मिला। दो भाई बहन में बहन कुमारी मोहिनी पिता महाकांत कुंवर के साथ घर संभालती हैं। बड़ा भाई कुमार सुमन जलगांव महाराष्ट्र में स्टेशन मास्टर हैं।
- - मां-बाप के सपने को साकार कर रहे कटिहार के कुमार सौरभ
- - मध्य प्रदेश के नाट्य विद्यालय से लिया अभिनय में डिप्लोमा
- - अबतक आठ फिल्म और पांच वेब सीरिज में कर चुके हैं काम
महारानी-2 में सन्यासी राय का निभा रहे हैं किरदार
कांगरा टाकीज निर्मित, रवींद्र गौतम निर्देशित फिल्म महारानी-2 में कुमार सौरभ रानी भारती (हुमा कुरैशी) के भाई संन्यासी का किरदार निभा रहे हैं। सुभाष कपूर और नंदन सिंह शो के श्रोता और लेखक हैं।
