यूपीएससी की तैयारी छोड़ फिल्मों में आए थे क्रांति
दैनिक जागरण के ऑनलाइन कार्यक्रम आमने-सामने में शनिवार को बॉलीवुड अभिनेता क्राति प्रकाश झा हुए मुखातिब
पटना। दैनिक जागरण के ऑनलाइन कार्यक्रम 'आमने-सामने' में शनिवार को बॉलीवुड अभिनेता क्राति प्रकाश झा मुखातिब थे। कार्यक्रम के दौरान क्रांति ने बिहार के बेगूसराय की गलियों से मुंबई की मायानगरी तक के अपने सफर को साझा किया।
उन्होंने बताया कि पिता का सपना उनके यूपीएससी में जाने का था। इसकी तैयारी में लग भी गए थे। अपनी किस्मत आजमाने के लिए उन्होंने फिल्म में कोशिश की। मेहनत और लगन की बदौलत फिल्मों का सफर शुरू हुआ तो परिवार के लोग भी खुश हुए। इसके बाद उनके कदम आगे बढ़ते चले गए। क्रांति ने कहा कि उनके मन में यूपीएससी नहीं निकलने का मलाल आज भी है।
खुद की फिटनेस का रखते ख्याल
लॉकडाउन में अपनी दिनचर्या के बारे में बताया कि अभी तो वे एक वेब सीरीज में व्यस्त हैं। इस व्यस्तता के बीच खुद को पूरी तरह फिट रखने की कोशिश जारी रहती है। इसके लिए वह रोज सुबह अपने दिन की शुरुआत योग और एक कप चाय के साथ करते हैं।
घर की महिलाओं का हाथ बंटाने की अपील
उन्होंने लॉकडाउन में घर की महिलाओं के काम की जिम्मेदारियों का समझने और उनका हाथ बंटाने की अपील की। कहा कि शाम के समय एक कप चाय उन्हें अपने हाथों से बना कर पिलाएं। उन्होंने कहा कि संघर्ष तो जीवनभर चलता है। एक-दूसरे का साथ देकर हम संघर्ष के दिनों को भी यादगार बना सकते हैं। उन्होंने लॉकडाउन में उत्साह बनाये रखने के टिप्स अपने प्रशंसकों और जागरण के पाठकों को दिये।
क्यूआर कोड को स्कैन कर देख सकते वीडियो
इस आयोजन का वीडियो दैनिक जागरण ब्रांड बिहार के फेसबुक पेज पर अपलोड है। इसे देखने के लिए दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर सकते हैं।