कोलकाता भगदड़ से दुखी BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पटना के सभी कार्यक्रम किए रद, CM सम्राट भी मर्माहत
कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ और ग्वालियर सड़क दुर्घटना से हुई जनहानि पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ...और पढ़ें
HighLights
नितिन नवीन ने कोलकाता भगदड़ पर दुख व्यक्त किया।
उन्होंने पटना के सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द किए।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी घटनाओं पर शोक जताया।
राज्य ब्यूरो, पटना। कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ और मध्य प्रदेश के ग्वालियर में श्रद्धालुओं के साथ हुई सड़क दुर्घटना ने लोगों को झकझोर दिया है।
इन घटनाओं में हुई जनहानि पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शोक व्यक्त किया है। पटना दौरे पर आए नितिन नवीन ने अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद कर दिए।
बंगाल में उत्सव के माहौल में भरा दुख
नितिन नवीन ने कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक पूजा पंडाल में भगदड़ से हुई जनहानि पर दुख जताते हुए कहा कि इस घटना से उनका मन अत्यंत व्यथित है।
उन्होंने कहा कि बंगाल में उत्सव का माहौल था, लेकिन इस घटना ने सभी को दुखी कर दिया है। जिन परिवारों ने अपने सदस्यों को खोया है, उनके प्रति उनकी गहरी संवेदना है।
उन्होंने ईश्वर से शोकाकुल परिवारों को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने और घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
सभी सार्वजनिक कार्यक्रम किए रद
नितिन नवीन ने कहा कि घटना के मद्देनजर उनके सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रोक दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन प्रभावित लोगों तक हरसंभव सहायता पहुंचा रहा है।
CM ने कोलकाता और ग्वालियर की घटनाओं पर जताया शोक
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने एक्स हैंडल पर दोनों घटनाओं को लेकर संवेदना व्यक्त की। कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से श्रद्धालुओं की मृत्यु पर उन्होंने इसे अत्यंत दुखद और हृदयविदारक बताया।
मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
ग्वालियर में श्रद्धालुओं के साथ हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर भी मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने हादसे में हुई जनहानि को पीड़ादायक बताते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और उनके स्वजन को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
