Move to Jagran APP

लड़कियों के फेवरेट ये हॉट भोजपुरी एक्टर, जानिए इनका पहला प्यार...

खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्मों में जाना-पहचाना नाम है। इस हॉट एक्टर पर लड़कियां मरती हैं। आइए जानते हैं उनकी जिंदगी और पहले प्यार के बादे में।

By Amit AlokEdited By: Published: Thu, 17 Nov 2016 02:06 PM (IST)Updated: Sat, 19 Nov 2016 10:52 PM (IST)
लड़कियों के फेवरेट ये हॉट भोजपुरी एक्टर, जानिए इनका पहला प्यार...

पटना [जेएनएन]। भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय व गायकी से खेसारी लाल ने अलग पहचान बनाई है। दर्जनों फिल्मों में काम कर चुके खेसारी भोजपुरी की लोकप्रिय अभिनेत्रियों काजल राघवानी, अंजना सिंह और अक्षरा सिंह के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं, लेकिन उनका पहला प्यार गायिकी है।

loksabha election banner

नौकरी छोड़ बेचा लिट्टी-चाोखा

खेसारी लाल छपरा (बिहार) के रसूलपुर चट्टी धनाड़ी गांव के मूल निवासी हैं। उनके पिता चना बेचते थे। खेसारी बचपन में भैंस चराने जाते थे। बचपन में रामायण और महाभारत के आयोजनों के दौरान में झाल बजाते थे। बड़े हुए तो बीएसएफ में भर्ती हो गए। लेकिन गायिकी खून में समायी थी, सो नौकरी छोड़कर दिल्ली में लिट्टी-चोखा बेचने लगे। फिर आरंभ हो गया गायिकी के संघर्ष का दौर।

अस्पताल ने नहीं दी जगह तो सड़क पर ही दिया बच्चे को जन्म ...जानिए

पहले एलबम से चकमी किस्मत

खेसारी लाल के अनुसार पहले एलबम 'सैया अरब गइल..' के साथ उनकी किस्मत चमकी। इसके बाद 'साजन चले ससुराल' से फिल्मों का सफर शुरू हो गया। खेसारी दो दर्जन से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं, लेकिन गायिकी उनका पहला प्यार है।

ये हैं आने वाली फिल्में

फिल्मों की बात करें तो उनकी 'बाबरी मस्जिद' नाम से फिल्म आ रही है। इसमें साम्प्रदायिक सद्भाव का संदेश दिया गया है। उनकी फिल्में ‘मेहंदी लगा के रखना’, ‘दिलवाला’ और ‘दुलहिन गंगा पार के’ भी रिलीज हो रही हैं। खेसारी भोजपुरी की लोकप्रिय अभिनेत्रियों काजल राघवानी, अंजना सिंह और अक्षरा सिंह के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं।

उसे नेहरू की पत्नी मानता आदिवासी समाज, आज भी झेल रही बहिष्कार का दर्द

गानों में नहीं हो अश्लीलता

खेसारी लाल यादव की भोजपुरी सिनेमा में बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए हाल ही में भोजपुरी की लोकप्रिय म्यूजिक कंपनी 'वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड' ने उनकी आगामी सारी फिल्मों के संगीत को मुंहमांगे दामों में खरीद लिया है। भोजपुरी गीतों को लेकर उनकी स्पष्ट राय है कि इन्हें अश्लील या द्विअर्थी नहीं होने चाहिए। ऐसे गीतों पर सेंसर होना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.