अनारा ने रविकिशन को लगाया रंग, जानिए अाम्रपाली व गुंजन ने किसके साथ की मस्ती
इस बार की होली भोजपुरी अभिनेताओं व अभिनेत्रियों के लिए खास रही। अभिनेत्री अनारा गुप्ता ने अभिनेता करन सिंह व रवि किशन के साथ होली खेली। आम्रपाली व गुंजन पंत ने घर में होली मनाया।
पटना [जेएनएन]। भोजपुरी अभिनेताओं व अभिनेत्रियों ने इस बार जमकर होली खेली। कइयों ने सेट पर होली खेली तो कई ने घरवालों के साथ त्योहार का मजा लिया। आइए डालते हैं एक नजर...
अभिनेत्री पूनम दुबे होली के दिन वाराणसी में थीं। इस दौरान उन्होंने सेट पर लोगों के साथ जमकर होली खेली। भोजपुरी फिल्म के विलेन संजय पांडे ने 'रेम्बो राजा' के सेट पर होली मनाया। उन्होंने अपने सोशल साइट पर इसकी तस्वीर डाली है। तस्वीर में वे अभिनेत्री प्रियंका पंडित, रितु सिंह और एक्टर संजीव मिश्रा के साथ हैं।
अभिनेत्री अनारा गुप्ता ने अभिनेता करण सिंह प्रिंस और रवि किशन के साथ होली खेली। अभिनेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को एक बच्ची ने रंग लगाया। अभिनेत्री अंजना सिंह ने भी इस साल जम कर होली खेली। 'जिगर' के निर्माता विकास कुमार, निर्माता अभिनेता प्रवेश लाल यादव भी होली का मजा लेते दिखे।
अभिनेत्री संभावना सेठ ने पति अविनाश के साथ होली खेली। भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने घर पर होली खेली। आम्रपाली ने इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर किया। गुंजन पंत ने मां और बहनों के साथ मुंबई में होली खेली। प्रियंका महाराज ने अपने कई फोटो फेसबुक पर साझा की है जिसमे वो अपने परिवार के साथ होली मनाते दिखी हैं।