भोजपुरी फिल्मों की ड्रीम गर्ल पाखी हेगड़े, इनके जीवन में छुपा है गहरा राज
भोजपुरी की ड्रीम गर्ल, लकी चार्म कही जाने वाली हॉट एक्ट्रेस के बारे में शायद ही कोई यह जानता होगा कि वे तलाकशुदा हैं और दो बच्चों की मां हैं।
पटना [जेएनएन]। भोजपुरी सिनेमा की लकी चार्म कही जाने वाली और अपने हुस्न का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस पाखी हैगड़े को कौन नहीं जानता? उनके और दिनेश लाल यादव के इश्क के चर्चे अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वे अमिताभ बच्चन के साथ भी भोजपुरी फिल्म कर चुकी हैं।
लेकिन पाखी हेगड़े के जीवन की कुछ एेसी सच्चाई है जो हर कोई नहीं जानता? आज हम आपको बताते हैं इस हॉट सनसनी के जीवन से जुड़ी कुछ विशेष बातें।
दरअसल ये सनसनी और हॉट दिखने वाली खूबसूरत सी हिरोइन शादीशुदा हैं और उनका अपने पति से तलाक हो चुका है और वे दो बच्चों की मां हैं। अपने दो बच्चो के साथ पाखी मुंबई में रहती हैं। पाखी ने भोजपुरी फिल्मों के अलावा मराठी फिल्मों में भी काम किया है।
पाखी की चर्चित मराठी फिल्म थी सत ना गत जिसमें उन्होंने मुख्य किरदार की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके साथ महेश मांजरेकर और सयाजी शिंदे भी थे। पाखी ने महानायक अमिताभ बच्चन के साथ भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने भोजपुरी फिल्म गंगा देवी में बिग बी के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म में वे उनकी बहू की भूमिका में थीं।
पढ़ें - लड़की को देख सलमान को क्या होता है, आम्रपाली ने खोला राज ...जानिए
पाखी भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी के साथ भी कई फिल्में कर चुकी हैं और पवन सिंह के साथ भी उनकी जोड़ी पसंद की गई।लेकिन सबसे हिट जोड़ी उनकी दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ बनी जिसे लोगों ने खूब सराहा। दोनोें के बीच अफेयर की भी खबरें आती रहती हैं। खबरें तो यहां तक हैं कि निरहुआ अक्सर अपनी फिल्मों में हीरोइन के रुप में पाखी को ही लेने की डिमांड करते हैं।
पाखी का जन्म ५ मार्च १९८५ को मुम्बई में हुआ था. पाखी ने अपने सफर की शुरुआत दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक "मैं बनूँगी मिस इंडिया" से की। सुनने में ये भी आया कि लंबे समय तक अफेयर के बाद इन्होंने अपने प्रेमी दिनेश लाल यादव से शादी कर ली है।
पढें - अपनी कातिल मुस्कान से हैं चर्चित ..जानिए भोजपुरी स्टार 'आम्रपाली दुबे' को