विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar: केके पाठक की कार्रवाई, गैर हाजिर मिलने पर जिले के 304 शिक्षक और 25 प्रधानाध्यापकों का वेतन रोका

By Ravi Kumar(Patna)Edited By: Roma Ragini
Published: Sat, 22 Jul 2023 08:05 AM (IST)

Bihar बिहार के शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के निर्देश पर ...और पढ़ें

Bihar: गैर हाजिर मिलने पर जिले के 304 शिक्षक और 25 प्रधानाध्यापकों का वेतन रोका
Bihar: गैर हाजिर मिलने पर जिले के 304 शिक्षक और 25 प्रधानाध्यापकों का वेतन रोका

HighLights

  1. जिले के 304 शिक्षक और 25 प्रधानाध्यापकों का वेतन रुका

पटना, जागरण संवाददाता। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक (KK Pathak) के निर्देश पर स्कूलों में चल रहे निरीक्षण के दौरान 304 शिक्षक अनुपस्थित मिले। इन सभी शिक्षकों का जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने वेतन रोकने का निर्देश दिया है।

एक अन्य आदेश में जिले के 25 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों का वेतन रोक दिया गया है। इन प्रधानाध्यापकों पर स्कूल में चल रहे असैनिक कार्य में विलंब करने का आरोप है।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्याम नंदन ने बताया कि अपर मुख्य सचिव के आदेश पर एक जुलाई से पटना जिले के स्कूलों निरीक्षण कार्य लगातार चल रहा है। एक से 18 जुलाई तक चले निरीक्षण के दौरान जिले के स्कूल से कुल 304 शिक्षक गायब मिले। इन सभी का वेतन रोक दिया गया है।

इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2023-24 के तहत जिले के स्कूलों में असैनिक कार्य निर्माण के लिए कुल 1142.70491 लाख राशि निर्गत की गई थी। इस राशि से स्कूलों में छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय निर्माण, प्रधानाध्यापक का कक्ष सहित स्कूलों में अन्य असैनिक कार्य किया जाना है।

आज जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण करेंगे

कनीय अभियंताओं द्वारा इसकी जांच की गई तो पता चला कि जिले 25 स्कूलों में कार्य ही शुरू नहीं किया गया है। वहीं, अपर मुख्य सचिव केके पाठक शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, पटना का निरीक्षण करेंगे।

जुलाई में निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले शिक्षक

डेट- शिक्षकों की संख्या

  • एक जुलाई-46
  • तीन जुलाई - 25
  • चार जुलाई -18
  • पांच जुलाई-11
  • छह जुलाई -14
  • सात जुलाई -11
  • आठ जुलाई -10
  • दस जुलाई -18
  • 11 जुलाई -10
  • 12 जुलाई - 38
  • 13 जुलाई-45
  • 14 जुलाई -15
  • 15 जुलाई -14
  • 17 जुलाई -15
  • 18 जुलाई -14