Move to Jagran APP

किचन में दिन बीता परिवार को खुश रखती हैं महिलाएं

महिलाओं का आधा समय अपनों को खुश करने और तरह-तरह के लजीज व्यंजनों को बनाने के लिए देना पड़ता है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Feb 2019 07:09 PM (IST)Updated: Wed, 13 Feb 2019 07:09 PM (IST)
किचन में दिन बीता परिवार को खुश रखती हैं महिलाएं
किचन में दिन बीता परिवार को खुश रखती हैं महिलाएं

महिलाओं का आधा समय अपनों को खुश करने और तरह-तरह के लजीज व्यंजनों को बनाने के लिए दिन का पूरा समय किचन में ही बीतता है। महिलाएं अपनों के लिए खाना तो बनाती ही हैं, साथ ही उनके स्वास्थ्य और साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखती हैं। दैनिक जागरण संगिनी क्लब की सदस्यों ने बुधवार को किचन में महिलाओं की भूमिका पर खुलकर चर्चा की। महिलाओं के 10 हाथ होते हैं। घर संभालने से लेकर बाहर के सारे काम देखना कोई छोटी बात नहीं होती है। घर से लेकर किचन तक महिलाओं का पूरा ध्यान होता है। इसलिए किचन में महिलाओं का सब से बड़ा योगदान होता है।

loksabha election banner

- मीरा प्रकाश, गांधी मैदान किचन में महिलाओं का योगदान सुबह से ही होता है। आंख खुलने के साथ ही आंख बंद होने तक उनका सारा दिन किचन में ही बीतता है। महिलाएं साफ-सफाई के साथ ही बाकी चीजों पर भी विशेष ध्यान देती हैं।

- सुलेखा कुमारी, एजी कॉलोनी पुरुषों के दिल का रास्ता उनके पेट से होकर जाता है। इसलिए महिलाएं पूरे तरीके से रसोई में घिरी रहती हैं। महिलाएं किचन में जाने के बाद इस बात का विशेष ध्यान रखती हैं कि किस को खाने में क्या पसंद है, और किचन में उनकी पूरी कोशिश होती है कि सब की पसंद का ध्यान रखा जाए।

- दिव्या शर्मा, बेली रोड घर हो या किचन, महिलाओं के लिए दोनों ही बहुत जरूरी है। जिस प्रकार महिलाएं घर के बाहर रहकर पूरे गर्व और आत्मविश्वास के साथ काम कर रही हैं, उसी प्रकार किचन के अंदर भी अपनों को खुश करने के लिए तरह-तरह के लजीज व्यंजन बनाती हैं।

- मुक्ता कुमारी, राजा बाजार महिलाओं के लिए किचन जैसे टेंशन से निजात पाने का एक माध्यम है। अगर महिलाएं थोड़ी भी परेशान में होती हैं तो किचन में जाकर तरह-तरह के व्यंजन बनाती हैं। इसके बाद वे अपना टेंशन भूल कर पूरे मजे के साथ परिवार की खुशियों में रंग जाती हैं।

- विभा चौबे, एसके पुरी मां हमेशा बहुत प्यार से अपने बच्चों के लिए खाना बनाती है। अगर उनके खाने से बच्चे खुश हो जाते हैं तो मां को लगता है कि उनकी मेहनत सफल हो गई। इसलिए बच्चों और परिवार की खुशी के लिए महिलाएं किचन में अपना ज्यादा समय बिताती हैं।

- पुष्पा तिवारी, शास्त्री नगर इन लोगों ने भी रखे अपने विचार : पुष्पा तिवारी, प्रेमलता सिन्हा, चुन्नी तिवारी, मीना पांडे, वीना लाल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.