Khelo India Youth Games: लॉन बॉल में पटना के तौसिफ और हर्ष ने बिहार को दिलाया कांस्य पदक
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बिहार को दो कांस्य पदक मिले हैं। लॉन बॉल के पुरुष युगल में पटना के तौसिफ अहमद और हर्ष राज ने राज्य को ये उपलब्धि दिलाई।
पटना, जेएनएन। गुवाहाटी में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बिहार को शनिवार को दो कांस्य पदक मिले। लॉन बॉल के पुरुष युगल में पटना के तौसिफ अहमद और हर्ष राज ने राज्य को कांस्य पदक दिलाया। बालिका फोर्स में निखित खातून, सना खातून, जुबेरिया और खुशबू कुमारी ने दूसरा कांस्य पदक दिलाया। इसके पहले बालिका पेयर में निखित खातून और खुशबू कुमारी ने स्वर्ण और बालक फोर्स में जमील अहमद, चितरंजन कुमार, हर्ष राज, मिंकू कुमार ने कांस्य पदक जीते थे। खिलाडय़ों के साथ कोच मुकेश कुमार, शांति कुमारी, मैनेजर मुहम्मद नासिर को रा'य खेल प्राधिकरण के निदेशक और सचिव आशीष कुमार सिन्हा ने बधाई दी है।
भोजपुर की आर्या पराशर को दोहरा खिताब
पटना: भोजपुर की आर्या पराशर ने शनिवार से प्रारंभ हुई पांचवीं बिहार रा'य सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में बालिका अंडर-12 एकल व युगल वर्ग का चैंपियन बनकर दोहरा खिताब जीत लिया। फिजिकल कॉलेज परिसर में शुरू हुई इस प्रतियोगिता के बालक अंडर 12 एकल में भोजपुर के ही अनिश कुमार विजेता बने। आर्या ने एकल फाइनल में भोजपुर जिले की आयुष्का दुबे को 4-2, 2-4, 4-1 से पराजित किया। इस आयु वर्ग के युगल फाइनल में भोजपुर की जोड़ी आर्या पराशर व आयुष्का दुबे ने अपने ही जिले की श्रेष व स्वाति सिंह को 4-0, 4-2 से पराजित कर दोहरी उपलब्धि हासिल की।
बालक अंडर-12 एकल के फाइनल में अनिश कुमार ने तेज शर्मा (पटना) को 4-1, 4-2 से पराजित कर खिताब जीता। प्रतियोगिता का मुकाबला शुरू होने से पूर्व इसका उद्घाटन बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष के उप मुख्य सचेतक अरुण कुमार सिन्हा ने सॉफ्ट टेनिस खेलकर किया। इस अवसर पर पीयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष आशीष सिन्हा, बिहार हैंडबाल संघ के महासचिव ब्रज किशोर शर्मा भी मौजूद थे। सभी का स्वागत सॉफ्ट टेनिस एसोसियेशन ऑफ बिहार के महासचिव धर्मबीर कुमार ने और अध्यक्षता मोहन कुमार ने किया।