विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना: खान सर कोचिंग विवाद में वायरल वीडियो से आया नया मोड़, हवाई फायरिंग करते दिखे 2 गार्ड

Published: Thu, 04 Jun 2026 02:20 PM (IST)

पटना में खान सर की कोचिंग पर हमले के मामले में नया मोड़ आया है, जहां एक वायरल वीडियो में उनके गार्ड हवाई फायरिंग करते दिख रहे हैं।

खान सर कोचिंग विवाद

खान सर कोचिंग विवाद

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, पटना। राजधानी पटना में 2 जून की शाम को मशहूर शिक्षक खान सर की कोचिंग पर हुए हमले के मामले में नया मोड़ आ गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गोलीबारी दिख रही है। 

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो लोग बंदूक में गोली भरकर हवा में फायरिंग कर रहे हैं। इन दोनों को खान सर के बॉडीगार्ड बताया जा रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पूरा मामला और गंभीर हो गया है।

ज्ञान बिंदु कोचिंग का दावा

ज्ञान बिंदु कोचिंग की तरफ से आदर्श नाम के व्यक्ति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और यह वीडियो जारी किया। उन्होंने आरोप लगाया कि खान सर के गार्ड ने ही गोली चलाई थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद नजर नहीं आए। उन्होंने इसे खान सर की साजिश बताया। 

पुलिस की कार्रवाई 

पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद और उनके दो साथियों अभिषेक व गौरव को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार शाम तीनों को पटना सिविल कोर्ट में पेश किया गया। 

कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया और तीनों को बेऊर जेल ले जाया गया। कोर्ट में पेशी से पहले उनका मेडिकल चेकअप भी एलएनजेपी अस्पताल में कराया गया।

रौशन आनंद का बयान

गिरफ्तारी के बाद रौशन आनंद ने कहा कि पुलिस ने खुद साफ कर दिया है कि वहां कोई गोली नहीं चली थी। यह पूरी घटना उन्हें और उनकी कोचिंग को बदनाम करने की सोची-समझी साजिश है। 

उन्होंने बताया कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं थी। वे किडनी के मरीज हैं और पिछले साल उनका ऑपरेशन भी हुआ था।

मामले की शुरुआत

बताया जा रहा है कि यह विवाद खान सर के सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट से शुरू हुआ। आरोप है कि कुछ उपद्रवियों ने कोचिंग परिसर में घुसकर गार्ड की बुरी तरह पिटाई की। इस मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और गिरफ्तारियां की। पुलिस अभी इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और साजिश के पीछे के कारणों का पता लगा रही है।

यह भी पढ़ें- खान सर ने फायरिंग के दावे से खींचे कदम पीछे, ज्ञान बिंदु के निदेशक रोशन आनंद समेत तीन गिरफ्तार