यूरोपियन इकोनोमिक कांग्रेस बैठक में भाग लेने पोलैंड रवाना हुए जदयू नेता केसी त्यागी
पटना [जेएनएन]। यूरोपियन इकोनोमिक कांग्रेस की बैठक में भाग लेने के लिए जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्र
पटना [जेएनएन]। यूरोपियन इकोनोमिक कांग्रेस की बैठक में भाग लेने के लिए जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रधान राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी पोलैंड के लिए रवाना हो गए। वह पोलैंड के वारसा में 14 मई से 16 मई के दौरान आयोजित यूरोपियन इकोनोमिक कांग्रेस की बैठक में भाग लेंगे। भारत से नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल इस कार्यक्रम में भाग लेने वारसा गया है। इसमें केसी त्यागी और बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि पोलैंड के केटोवाइस शहर में आयोजित 10वें यूरोपियन इकोनॉमिक काग्रेस में उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी भी भाग लेने पहुंचे हुए है। उप मुख्यमंत्री के साथ चाणक्य विधि विश्वविद्यालय, पटना के डीन, प्रो. एसपी सिंह भी शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की एक सप्ताह की यह यात्रा होगी। 2009 से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली इस काग्रेस में यूरोप व दुनिया के अनेक देशों के 700 से ज्यादा प्रतिनिधि भाग लेंगे तथा 130 से ज्यादा विषयों पर चर्चा करेंगे। काग्रेस में यूरोपियन देशों के निर्यातक, निवेशक व आर्थिक मामलों के विशेषज्ञों के साथ 600 से अधिक मीडिया प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे। बिहार के अलावा पश्चिम बंगाल व देश के अन्य राज्यों के प्रतिनिधि काग्रेस में शिरकत करेंगे।
इससे पहले केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव नौ दिवसीय विदेश यात्रा पर नई दिल्ली से न्यूयार्क, निकरागुआ और जर्मनी की यात्रा के लिए रवाना हो चुके है। वह 19 मई को वापस आएंगे। केंद्र सरकार की विश्व के सभी 193 देशों से संपर्क योजना के तहत यात्रा हो रही है। इस योजना को विदेश मंत्रालय ने वृहत संपर्क योजना का नाम दिया है। इसके अंतर्गत केंद्रीय मंत्रियों को अलग-अलग देशों मे भेजा जाता है। तीसरे और अंतिम चरण में केवल 28 देश ही बचे हैं। केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री को निकरागुआ भेजा जा गया है। यात्रा के दौरान यादव दो दिन न्यूयार्क, तीन दिन निकरागुआ और दो दिन जर्मनी में रूकेंगे। निकारागुआ में कई मुद्दों पर कई मंत्रालयों के मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता में भारत सरकार का पक्ष रखेंगे। उनके साथ पत्नी किरण देवी और रणधीर यादव भी साथ गए हैं।