विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार का है जम्मू-कश्मीर के CISF कैंप में फायरिंग का आरोपी, 4 जवानों को गोलियों से भूना

Published: Tue, 29 Sep 2026 11:14 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर के कठुआ स्थित सीआईएसएफ कैंप में फायरिंग से हड़कंप मच गया, जिसमें 4 जवान शहीद हो गए।

News Article Hero Image

HighLights

  1. CISF कैंप कठुआ में फायरिंग से 4 जवान शहीद।

  2. बिहार के हेड कॉन्स्टेबल अभिदेश कुमार ने गोली चलाई।

  3. मृतकों में असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे भी शामिल।

डिजिटल डेस्क, पटना। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के CISF कैंप में फायरिंग से हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, मशका के सेवा प्रोजेक्ट में तैनात CISF कर्मियों के बीच बहस के बाद बिहार से ताल्लुक रखने वाले एक जवान ने गोली चला दी, जिसमें 4 जवानों की मौत हो गई।

गोली चलाने वाले आरोपी की पहचान हेड कॉन्स्टेबल अभिदेश कुमार के रूप में हुई है, वह बिहार का रहने वाला है। उसकी शादी जम्मू में ही हुई है, उसकी पत्नी भी बसोली में ही सीआईएसफ में तैनात है। सूत्रों के मुताबिक, कॉन्स्टेबल ने क्वार्टर गार्ड से अपनी सर्विस राइफल ली।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार (29 सितंबर, 2026) को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में CISF के चार जवानों की मौत हो गई, जिनमें एक असिस्टेंट कमांडेंट भी शामिल थे।

मृतकों के नाम असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे, SI लक्ष्मण सिंह, कॉन्स्टेबल रफीक अहमद और कॉन्स्टेबल संदीप कुमार की मौत हुई है।

 

यह भी पढ़ें- साथियों को मारी 15-15 गोलियां... कठुआ में गोलीबारी करने वाला CISF कॉन्स्टेबल गिरफ्तार