Move to Jagran APP

Kanhaiya in Jamui: कन्‍हैया का केंद्र पर हमला- 'ध्यान भटकाने को लाया गया NRC-NPR-CCA'

जन मन यात्रा के तहत रविवार को कन्‍हैया कुमार जमुई में थे। आयोजित सभा में उन्‍होंने कहा कि कि पांच साल में चली गईं सवा तीन करोड़ लोगों की नौकरियां।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Sun, 09 Feb 2020 09:43 PM (IST)Updated: Sun, 09 Feb 2020 10:43 PM (IST)
Kanhaiya in Jamui: कन्‍हैया का केंद्र पर हमला- 'ध्यान भटकाने को लाया गया NRC-NPR-CCA'
Kanhaiya in Jamui: कन्‍हैया का केंद्र पर हमला- 'ध्यान भटकाने को लाया गया NRC-NPR-CCA'

जमुई, जेएनएन। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (JNUSU) के पूर्व अध्यक्ष व भाकपा नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि धर्म का पाखंड फैलाकर देश को बांटने की साजिश की जा रही है। बीते पांच साल के दौरान देश से सवा तीन करोड़ नौकरियां चली गईं। देश की अर्थव्यवस्था दिन-प्रतिदिन गिरती जा रही है। सरकार चलाने के लिए रिजर्व बैंक से 45 हजार करोड़ रुपए कर्ज लेने की नौबत आ गई। कन्हैया रविवार को स्थानीय श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में संविधान बचाओ रैली को संबोधित कर रहे थे। 

loksabha election banner

बता दें कि भाकपा नेता कन्‍हैया कुमार पिछले माह 26 जनवरी से जन मन यात्रा पर निकले हुए हैं। हालांकि इस दौरान कई जिलों में उनके काफिले पर पथराव भी हुआ, तो कटिहार में जूते-चप्‍पल फेंके गए। एक जगह तो उनकी कार भी क्षतिग्रस्‍त हो गई। वहीं, भाकपा नेता कन्हैया ने केंद्र सरकार पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बुनियादी सवालों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए एनआरसी, एनपीआर व सीएए लाया गया है। 

एनआरसी को एलआइसी का कवर बताते हुए कन्हैया ने कहा कि देश के महत्वपूर्ण संस्थान बेचे जा रहे हैं। अब ठेके पर जवानों की बहाली की तैयारी हो रही है। सरकार मस्ती में है और सरकारी नौकरी करने वाले कर्मी वेतन के लिए परेशान हैं। कन्हैया ने केंद्र सरकार की तुलना अंग्रेजों से करते हुए कहा कि अंग्रेजों ने फूट डालो की राजनीति कर धर्म के आधार पर 1947 में देश का बंटवारा करवाया। अब एक बार फिर सावरकर और जिन्ना की भाषा दोहराई जा रही है। उन्‍होंने कहा कि भारत गांधी का देश है। यहां रहने का अधिकार सभी को है।  

इसके पहले उन्‍होंने भागलपुर, बांका, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, गोपालगंज, छपरा, मुजफ्फरपुर आदि जिलों में भी उनकी सभाएं हो चुकी हैं। उनकी प्रस्‍तावित रैली पटना के गांधी मैदान में है। रैली के बाद इस यात्रा का समापन हो जाएगा।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.