विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kal Ka Mausam 3 July: बिहार के सभी जिलों में मानसून एक्टिव, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट

Published: Thu, 02 Jul 2026 03:48 PM (GMT+05:30)

बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम ...और पढ़ें

AI Generated Image

AI Generated Image

HighLights

  1. बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय, गर्मी से राहत।

  2. 3 जुलाई को आंधी-तूफान, वज्रपात का येलो अलर्ट।

  3. कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में पूरी तरह से मानसून सक्रिय हो गया है। इसके प्रभाव राज्य के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है। लोगों को उमस भरी गर्मी और हीट वेव से राहत मिल गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना की तरफ से जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 3 जुलाई को येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में कई हिस्सों में आंधी-तूफान और वज्रपात के साथ तेज हवाएं चलने का आसार है।

इन हिस्सों में आंधी-तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार के उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व बिहार के जिलों में आंधी-तूफान के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।

इसके अलावा, मौसम विभाग की तरफ से 3 जुलाई को उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार के एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं दक्षिण-पूर्व बिहार के जिलों जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया, भागलपुर में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

ऐसा रहेगा तापमान का हाल

बिहार में अगले 4-5 दिनों में मौसम ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलने वाला है। ऐसे में 3 जुलाई को उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पूर्व बिहार में अधिकतम 32-34 और न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है।

वहीं दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार के कई जिलों जैसे बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद में थोड़ी गर्मी ज्यादा रह सकती है। इन इलाकों में अधिकतम 34-36 और न्यूनतम तापमान 24-28 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Bihar Weather Update: बिहार में जुलाई में भी सताएगी उमस वाली गर्मी, मानसून कमजोर होने से सामान्य से कम बारिश के आसार