विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वैलेन्टाइन वीक में दिखेगा 'काजल-खेसारीलाल' का ये दीवानपन

By Kajal KumariEdited By:
Published: Wed, 07 Feb 2018 05:25 PM (IST)Updated: Thu, 08 Feb 2018 11:12 PM (IST)

वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है और चॉकोलेट डे के दिन खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी भी आपको दीवाना ...और पढ़ें

वैलेन्टाइन वीक में दिखेगा 'काजल-खेसारीलाल' का ये दीवानपन
वैलेन्टाइन वीक में दिखेगा 'काजल-खेसारीलाल' का ये दीवानपन

पटना [जेएनएन]। आज से वेलेनटाइन वीक शुरू हो चुका है, ऐसे में भोजपुरिया जवार के परफेक्‍ट कपल सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव और सिजलिंग काजल राघवानी कहां पीछे रहने वाले हैं। इसलिए वे मो‍हब्‍बत से भरे इस सप्‍ताह में चॉकलेट डे के दिन यानी 9 फरवरी को बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में एक खूबसूरत सी प्रेम कहानी ‘दिवानापन’ लेकर आ रहे हैं।

पहले ही फिल्‍म के ट्रेलर ने लोगों को बेचैन कर रखा है। अब इंतजार है उन्‍हें फिल्‍म के रिलीज की। यूं तो इन दोनों की जोड़ी को सर्वश्रेष्‍ठ ऑन स्‍क्रीन कपल माना जाता है, मगर इस फिल्‍म में इनकी केमेस्‍ट्री कुछ अलग ही है।

इस बारे में फिल्‍म के निर्देशक निर्देशक सूरज साह की मानें तो ‘दिवानापन’ की प्रेम कथा एकदम अलग तरह की है, जिसमें देखकर लोगों का यकीन और पुख्‍ता हो जायेगा कि खेसारीलाल और काजल एक दूजे के लिए ही बने हैं। जब कोई इंसान प्‍यार कर बैठता है, तब वैसे ही वह सांसरिक चीजों से दूर हो जाता है।
 
लेकिन ‘दिवानापन’ में खेसारीलाल को प्‍यार भी होता है, तो सुपर स्‍टार काजल राघवानी के इश्‍क में घायल हैं। मगर ये बात काजल को नागवार लगती है और वो उसे भाव तक नहीं देती है। इस दौरान खेसारीलाल की ‘दिवानापन’ बढ़ती जाती है और फिर जो होता है, वो देखकर आपको यकीनन खूब मजा आयेगा।
 
9 फरवरी से फिल्‍म ‘दिवानापन’  सिनेमाघरों में है, तो मेरी अपील होगी कि आप सभी खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी के ‘दिवानापन’ के साथ अपने वेलेनटाइटन को यादगार बनायें।  
 
फिल्‍म के निर्माता संजय कुमार गुप्‍ता का दावा है कि फिल्‍म लोगों को काफी पसंद आयेगी। यह फिल्‍म बिहार और झारखंड के लोगों के लिए वेलेनटाइन तोहफा होगा। फिल्‍म के गाने भी काफी अच्‍छे हैं, जो यकीनन इस प्रेम के सप्‍ताह में लोगों के जुबान पर चढ़ जायेंगे।