Move to Jagran APP

पश्चिम बंगाल में संगठन को मजबूत करेंगे जीतन राम मांझी, 26 सीटों पर पार्टी लड़ेगी चुनाव

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) पश्चिम बंगाल में 26 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। पार्टी ने कृष्णा सिंह को बंगाल प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत किया है l इस बात की जानकारी शुक्रवार को प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री अनिल कुमार और पार्टी प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान ने दी।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 08 Jan 2021 04:21 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jan 2021 09:44 PM (IST)
पश्चिम बंगाल में संगठन को मजबूत करेंगे जीतन राम मांझी, 26 सीटों पर पार्टी लड़ेगी चुनाव
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी। जागरण आर्काइव।

राज्य ब्यूरो, पटना : जीतन राम मांझी की अगुवाई वाला हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) बंगाल में 26 विधानसभा सीटों पर किस्मत आजमाएगा। हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांझी ने बंगाल चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों के चयन और संगठन को विस्तार देने के लिए कृष्णा सिंह को बंगाल का अध्यक्ष मनोनीत किया हैl 

loksabha election banner

पार्टी अध्यक्ष की रजामंदी से ही होगा फैसला

शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजबान ने बताया हमारी पार्टी पश्चिम बंगाल के 26 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने को तैयार है l पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा सिंह ने घोषणा की 'हम' पार्टी संगठन को बंगाल में मजबूत करने जा रहा है। कृष्णा सिंह ने कहा चुनाव में गठबंधन को लेकर जो भी निर्णय लेना होगा वह हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी द्वारा लिया जाएगा। मांझी के निर्देश पर हमारी पार्टी पश्चिम बंगाल चुनाव में हाथ आजमाएगी। उन्होंने एक सवाल पर कहा कि चुनावी गठबंधन का कोई भी फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रजामंदी के बाद लिया जाएगा और इसकी जानकारी दी जाएगी।

पश्चिम बंगाल में होने वाली बैठक में मजबूती पर होगी बात

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद पूर्व मंत्री व टिकारी विधायक अनिल कुमार ने कहा कि पार्टी जल्द ही बंगाल में पार्टी की बैठक करेगी। पश्चिम बंगाल चुनाव ने पार्टी की मजबूती को लेकर हर संभावनाओं पर पश्चिम बंगाल में होने वाली बैठक में विचार किया जाएगा। कॉन्फ्रेंस में बीएल बैश्यन्त्री, विजय यादव, अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी, गीता पासवान, साधना देवी भी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.