विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: कभी भगवान राम को बताया था काल्पनिक, अब रामलला की शरण में आयोध्या पहुंचे जीतनराम मांझी

Published: Sun, 24 Mar 2024 06:00 AM (IST)

Bihar Politics भगवान राम और रामायण को काल्पिनक बताने वाले पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी लोकसभा चुनाव आते ही खुद ...और पढ़ें

रामलला की शरण में अयोद्या पहुंचे मांझी। (सोशल नेटवर्किंग साइट्स से ली गई फोटो)
रामलला की शरण में अयोद्या पहुंचे मांझी। (सोशल नेटवर्किंग साइट्स से ली गई फोटो)

राज्य ब्यूरो, पटना। भगवान राम और रामायण को काल्पिनक बताने वाले पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी लोकसभा चुनाव आते ही खुद राम की शरण में पहुंच गए हैं। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संस्थापक मांझी ने शनिवार को अयोध्या धाम पहुंचकर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने रामलला के दर्शन की तस्वीर भी अपने एक्स अकाउंट पर शेयर की है।

मांझी ने एक्स पर पोस्ट किया- हमारे साथ श्रीरघुनाथ तो किस बात की चिंता, शरण में रख दिया जब माथ तो किस बात की चिंता। मांझी ने आगे लिखा- आज अयोध्या धाम पहुंच रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई एवं देश की खुशहाली की प्रार्थना की।

राम की नगरी में पहुंच उत्साहित दिखे मांझी

अयोध्या धाम पहुंचकर मांझी काफी उत्साहित दिखे और जय श्री राम और सियावर रामचंद्र की जय भी कहा। एक्स पर मांझी ने पोस्ट किया- अयोध्या आगमन पर कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों के भव्य स्वागत से भावविभोर हूं। श्रीरामभूमि के लोगों का एक दलित के प्रति प्रेम आज भी वैसा ही है, जैसी प्रभु श्रीराम का माता शबरी के प्रति था।

होली के बाद 28 को करेंगे नामांकन

गया लोकसभा सीट से राजग के उम्मीदवार जीतन राम मांझी होली के बाद नामांकन करेंगे। उन्होंने गया से चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा के समय कहा था कि वह पहले अयोध्या धाम में दर्शन करेंगे, इसके बाद चुनाव के लिए नामांकन करेंगे।

अयोध्या दर्शन को लेकर मांझी काफी उत्साहित दिख रहे हैं। वह हर पल की जानकारी अपने एक्स पर शेयर कर रहे। शनिवार की सुबह उन्होंने अयोध्या के लिए ट्रेन पर सवार होने की तस्वीर भी पोस्ट करते हुए लिखा था- अगली मुलाकात अयोध्या में होगी। जयश्री राम।

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: नीतीश कुमार को लगा एक और बड़ा झटका, अब इस कद्दावर नेता छोड़ा JDU का साथ

जब पहनावे के चलते संसद के गेट पर ही रोक दिए गए बिहार के कद्दावर नेता, दिल्ली से लेकर पटना तक मच गई थी हलचल