जीतनराम मांझी बोले: वेलेंटाइन डे पर दशरथ मांझी को याद करें युवा
हिंदुस्तान अवाम मोर्चा सुप्रीमो जीतनराम मांझी ने कहा कि वेलेंटाइन डे के अवसर पर दशरथ मांझी को याद करना चाहिए। दशरथ ने पत्नी के लिए पहाड़ काटकर रास्ता बना दिया।
By Amit AlokEdited By: Published: Wed, 14 Feb 2018 08:40 PM (IST)Updated: Wed, 14 Feb 2018 11:36 PM (IST)
style="text-align: justify;">पटना [राज्य ब्यूरो]। पूर्व मुख्यमंत्री व हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से) के अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने बुधवार को 'पर्वत पुरुष' दशरथ मांझी की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने दशरथ मांझी को मरणोपरांत 'भारत रत्न' से सम्मानित करने की सरकार से मांग की। मांझी ने कहा कि आज के युवा 14 फरवरी का दिन वेलेंटाइन डे के रूप में मनाते हैं, जबकि सही मायने में 14 फरवरी का दिन दशरथ मांझी को याद करने का दिन है।
मांझी ने कहा कि दशरथ मांझी ने प्रेम के लिए जो उदाहरण पेश किया वह अद्वितीय है। उन्होंने अपनी पत्नी की याद में पहाड़ काटकर रास्ता बना दिया। प्रेम के लिए इससे बड़ा उदाहरण और कुछ नहीं हो सकता।
इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वृषिण पटेल, पूर्वमंत्री नरेंद्र सिंह, अनिल कुमार, प्रवक्ता दानिश रिजवान और विजय कुमार यादव समेत कई अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। इससे पहले दशरथ मांझी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें