विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JEE Main 2026 आज से : लेट हुए तो एंट्री बंद, बिहार में 73 हजार छात्र देंगे परीक्षा

Published: Thu, 02 Apr 2026 08:59 AM (GMT+05:30)

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जेईई मेन 2026 का दूसरा सत्र गुरुवार से शुरू हो रहा है, जो 8 अप्रैल तक ...और पढ़ें

जेईई मेन 2026 का दूसरा सत्र शुरू

जेईई मेन 2026 का दूसरा सत्र शुरू

HighLights

  1. जेईई मेन 2026 का दूसरा सत्र गुरुवार से शुरू।

  2. बिहार में 73 हजार से अधिक छात्र देंगे परीक्षा।

  3. परीक्षा केंद्रों पर सख्त नियम, एक घंटा पहले पहुंचें।

जागरण संवाददाता, पटना। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा गुरुवार से जेईई मेन के दूसरे सत्र की परीक्षा शुरू हो रही है। यह परीक्षा बीटेक/बीई कोर्स के लिए आठ अप्रैल तक कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।

बिहार के पटना, औरंगाबाद, भागलपुर, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, आरा, समस्तीपुर, बिहारशरीफ और रोहतास सहित 11 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

73 हजार से अधिक छात्र होंगे शामिल

राज्यभर में 33 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर लगभग 73 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

एनटीए द्वारा परीक्षा को लेकर सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और केंद्रों पर कड़ी निगरानी की व्यवस्था की गई है।

दो पालियों में होगी परीक्षा

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक होगी।

सुबह की पाली के लिए 7 बजे से 8:30 बजे तक ही प्रवेश मिलेगा, जबकि दूसरी पाली के लिए 1 बजे से 2:30 बजे तक एंट्री दी जाएगी।

एक घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य

एनटीए ने एडवाइजरी जारी कर अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम एक घंटा पहले पहुंचने का निर्देश दिया है।

परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले गेट बंद कर दिया जाएगा, इसके बाद किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा।

कड़ी जांच के बाद ही मिलेगी एंट्री

परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग और बायोमेट्रिक जांच की जाएगी।

इसके बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में बैठने की अनुमति दी जाएगी। उपस्थिति के लिए हस्ताक्षर, अंगूठा निशान और फोटो भी अनिवार्य होगा।

पहचान पत्र जरूरी, नहीं तो प्रवेश वर्जित

अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट, दो पासपोर्ट साइज फोटो और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है।

बिना पहचान पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

इलेक्ट्रॉनिक सामान पर पूरी तरह रोक

नकल रोकने के लिए मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, ईयरफोन, पेन ड्राइव, नोट्स और बैग जैसे सभी इलेक्ट्रॉनिक सामान पर प्रतिबंध लगाया गया है।

परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और जैमर लगाए गए हैं, ताकि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।