Move to Jagran APP

Bharat Jodo Yatra: नीतीश कर रहे कांग्रेस से किनारा ! भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में नहीं शामिल होगी JDU

Bharat Jodo Yatra जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा कि नागालैंड विधानसभा चुनाव की तैयारी में व्यस्त रहने के कारण वे समापन समारोह में शामिल नहीं होंगे।

By Arun AsheshEdited By: Roma RaginiPublished: Fri, 27 Jan 2023 09:17 AM (IST)Updated: Fri, 27 Jan 2023 09:17 AM (IST)
Bharat Jodo Yatra: नीतीश कर रहे कांग्रेस से किनारा ! भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में नहीं शामिल होगी JDU
भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में नहीं शामिल होगी JDU

राज्य ब्यूरो, पटना। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में जदयू शामिल नहीं होगी। भारत जोड़ो यात्रा का श्रीनगर में समापन होगा, जिसमें सभी विपक्षी दलों को बुलाया गया है।

loksabha election banner

नीतीश कुमार खुद बिहार में समाधान यात्रा निकाल रहे हैं लेकिन उन्होंने राहुल गांधी की यात्रा से किनारा कर लिया है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह ने गुरुवार को बताया कि जेडीयू भारत जोड़ो यात्रा के समापन में शामिल नहीं होगी। उन्होंने इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखा है। पत्र में राजीव रंजन सिंह ने कहा कि नागालैंड विधानसभा चुनाव की तैयारी में व्यस्त रहने के कारण वे समापन समारोह में शामिल नहीं होंगे।

जदयू नागालैंड विधानसभा चुनाव में सक्रियता से लड़ रहा है। यात्रा का समापन 30 जनवरी को श्रीनगर में हो रहा है। मालूम हो कि कांग्रेस बिहार की नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार में शामिल है। सिंह ने कहा कि विपक्षी दलों की एकता आज की जरूरत है। हमारी पार्टी समझती है कि कांग्रेस इस दिशा में जरूरी कदम उठाएगी।

उन्होंने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं कि लोकतांत्रिक मूल्य क्षीण हो रहा है। संवैधानिक संस्थाओं को दबाया जा रहा है। वहीं राजीव रंजन ने भारत जोड़ो यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए इसकी सफलता की कामना की है। वैसे, जदयू शुरू से ही भारत जोड़ो यात्रा से दूरी बना कर चल रहा है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जब कभी इस यात्रा के बारे में पूछा गया, उन्होंने इसकी सराहना तो की, लेकिन इसमें स्वयं के शामिल होने का प्रश्न टाल दिया। बता दें कि जेडीयू ने नीतीश कुमार को पीएम उम्मीदवार बताया था।

बता दें कि राहुल गांधी की यात्रा जम्मू और कश्मीर में है। 26 जनवरी को बारिश और भूस्खलन की वजह से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा रोक दी गई थी। यात्रा 27 जनवरी को सुबह 8 बजे से फिर से यात्रा शुरू हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.