Move to Jagran APP

'जदयू के सिपाह‍ि‍यों' को मिला चैलेंज: ललन सिंह ने इस चुनौती के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने के दिए निर्देश

Lalan Singh Instructed Party Workers For Challenge जदयू प्रदेश कार्यालय में शनिवार को पार्टी के प्रदेशभर के विधानसभा प्रभारी जिलाध्यक्षों व प्रदेश प्रवक्ताओं की दो दिवसीय संसद का आरंभ हुआ। इस मौके पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि जदयू के सिपाही...

By BHUWANESHWAR VATSYAYANEdited By: Prateek JainPublished: Sat, 27 May 2023 09:19 PM (IST)Updated: Sat, 27 May 2023 09:19 PM (IST)
'जदयू के सिपाह‍ि‍यों' को मिला चैलेंज: ललन सिंह ने इस चुनौती के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने के दिए निर्देश
'जदयू के सिपाह‍ि‍यों' को मिला चैलेंज: ललन सिंह ने इस चुनौती के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने के दिए निर्देश

पटना, राज्य ब्यूरो: जदयू प्रदेश कार्यालय में शनिवार को पार्टी के प्रदेशभर के विधानसभा प्रभारी, जिलाध्यक्षों व प्रदेश प्रवक्ताओं की दो दिवसीय संसद का आरंभ हुआ।

loksabha election banner

इस मौके पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि जदयू के सिपाही देश पर आए संवैधानिक खतरे का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार रहें।

देश में मोदी संवि‍धान को लागू करना चाहती है भाजपा: ललन सिंह

भाजपा सरकार भारत के संविधान को बदलकर देश में मोदी संविधान लागू करना चाहती है। सभी सरकारी संस्थाओं पर आज भाजपा व आरएसएस का कब्जा है। एक भी संस्था निष्पक्ष नहीं है। भाजपा द्वारा लोकतंत्र को पूरी तरह से ध्वस्त करने की साजिश रची जा रही है।

जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली की प्रदेश सरकार के मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विरोध में असंवैधानिक अध्यादेश लाकर केंद्र सरकार ने यह दर्शा दिया कि उसका संविधान से भरोसा उठ चुका है।

कर्नाटक चुनाव में हमने यह देखा कि भाजपा सत्ता के लिए किस स्तर तक जा सकती है। राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय है।

देश नाजुक दौड़ में है: उमेश सिंह कुशवाहा 

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि देश नाजुक दौड़ में है। ऐसे समय में जदयू कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद निर्णायक है। अगले वर्ष के चुनाव में देश को भाजपा मुक्त करने में हम सभी को अपने हिस्से की भूमिका निभानी होगी। अपने-अपने क्षेत्र में जाकर भाजपा की कारगुजारियों का पर्दफाश करें।

कार्यक्रम में जदयू के कोषाध्यक्ष ललन सर्राफ, मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह, राष्ट्रीय सचिव रवींद्र सिंह, प्रवक्ता मंजीत सिंह, राहुल शर्मा, सुनील कुमार सिंह, भारती मेहता, अभिषेक झा व हिमराज भी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.