विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JDU ने AAP के साथ दिखाई एकजुटता, संजय सिंह के घर परिवार से मिलने पहुंचे ललन सिंह; सामने आई तस्वीर

By Yogesh SahuEdited By: Yogesh Sahu
Published: Sun, 08 Oct 2023 02:47 PM (IST)Updated: Sun, 08 Oct 2023 03:17 PM (IST)

जनता दल यूनाइटेड ने एक बार फिर सियासी एकजुटता का परिचय देते हुए आम आदमी पार्टी के साथ खड़े रहने ...और पढ़ें

JDU ने AAP के साथ दिखाई एकजुटता, संजय सिंह के घर परिवार से मिलने पहुंचे ललन सिंह; सामने आई तस्वीर
JDU ने AAP के साथ दिखाई एकजुटता, संजय सिंह के घर परिवार से मिलने पहुंचे ललन सिंह; सामने आई तस्वीर

HighLights

  1. ललन सिंह ने संजय सिंह के घर जाकर उनके परिवार से की मुलाकात
  2. विपक्षी दलों के महागठबंधन आईएनडीआईए में शामिल है आम आदमी पार्टी

डिजिटल डेस्क, पटना। जनता दल यूनाइटेड ने आम आदमी पार्टी के साथ एकजुटता दिखाई है। दोनों पार्टियों की इस एकजुटता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह रविवार को आप सांसद संजय सिंह के घर पहुंचे और उनके परिवार से मुलाकात की।

बता दें कि संजय सिंह को ईडी ने उनके घर की तलाशी लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से ही केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विरोध शुरू हो गया था।

ललन सिंह ने रविवार को खुद अपने एक्स हैंडल पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह संजय सिंह की पत्नी के सामने बैठकर चर्चा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी ने अपने एक्स हैंडल पर इस दौरान बनाया गया वीडियो साझा किया है।

आईएनडीआईए में शामिल है आम आदमी पार्टी

बता दें कि आम आदमी पार्टी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से शुरू की गई विपक्षी दलों को एकजुट करने की मुहिम के बाद आईएनडीआईए में शामिल हुई है। आईएनडीआईए की अब तक हुई तीन बैठकों में भी उसने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें : जितिया पर्व पर स्नान के दौरान 22 लोगों की मौत, नीतीश कुमार ने जताया शोक; चार लाख की अनुग्रह राशि देने की घोषणा

शराब घोटाले में हुई है संजय सिंह की गिरफ्तारी

आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी दिल्ली में शराब घोटाले के मामले में हुई है। संजय पर आबकाराी नीति में मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। संजय की गिरफ्तारी के बाद आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा था।

यह भी पढ़ें : Lalan Singh : ललन सिंह का BJP की वॉशिंग मशीन पर कटाक्ष, सियासी हमले में नीतीश कुमार ने भी धो लिए हाथ