Move to Jagran APP

जदयू अध्यक्ष ललन सिंह का पीएम नरेन्द्र मोदी के लिए ट्वीट- बहुत हुआ जुमलों का वार, बिहार को मिले अधिकार

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह ने कहा है कि विशेष दर्जे के बिना राज्य का समुचित विकास नहीं हो सकता है। उन्होंने पीएम को ट्वीट करते हुए कहा है कि बहुत हुआ जुमलों का वार बिहार को मिले इसका अधिकार।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 16 Sep 2022 01:23 PM (IST)Updated: Fri, 16 Sep 2022 03:16 PM (IST)
जदयू अध्यक्ष ललन सिंह का पीएम नरेन्द्र मोदी के लिए ट्वीट- बहुत हुआ जुमलों का वार, बिहार को मिले अधिकार
पीएम नरेन्द्र मोदी और जदयू अध्यक्ष ललन सिंह। जागरण आर्काइव।

राज्य ब्यूरो, पटना : जदयू विशेष राज्य की मांग को न सिर्फ जीवित रख रहा है, बल्कि यह संकेत भी दे रहा है कि वह इसे निर्णायक मुकाम तक ले जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह ने शुक्रवार को फिर कहा है कि विशेष दर्जे के बिना राज्य का समुचित विकास नहीं हो सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ट्वीट में नारा दिया है- बहुत हुआ जुमलों का वार, बिहार को मिले इसका अधिकार। मालूम हो कि गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी विशेष दर्जे को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की थी।

loksabha election banner

ललन सिंह ने कहा कि प्राकृतिक, भौगोलिक एवं अन्य विभिन्न परिस्थितियों के कारण बिहार पिछड़ा राज्य है। अपने दम पर बिहार की विकास गति देशभर में तीव्रतम है। विशेष राज्य का दर्जा मिलने से केंद्रीय विकास योजनाओं में 60 प्रतिशत के बदले 90 प्रतिशत केंद्रांश मिलेगा। बचे हुए राजस्व को राज्य सरकार अन्य योजनाओं में खर्च करेगी। रघुराम राजन कमिटी रिपोर्ट के अनुसार बिहार जैसे अन्य पिछड़े राज्यों को भी विशेष राज्य का दर्जा मिले। उन्होंने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान व कई अन्य योजनाओं में केंद्र से बिहार को एक निर्धारित राशि ही मिलती है। शिक्षा सुधार में बिहार ने अपने दम पर एक मुकाम हासिल किया है। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का अनुपात लगभग बराबर हो चुका है। अधिभार खर्च वहन करने के लिए बिहार को विशेष राज्य का दर्जा शीघ्र मिले।

नीतीश ने दोहराई थी अपनी प्रतिबद्धता

बता दें कि मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद कक्ष में सात निश्चय -2 के तहत ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के उद्घाटन के मौके पर गुरुवार को नीतीश कुमार ने दोबारा बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने के मुद्दे पर प्रतिबद्धता दोहराई। विशेष राज्य के दर्जा से जुड़े एक प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र में अगर मेन फ्रंट की सरकार आई तो निश्चित रूप से बिहार सहित अन्य पिछड़े राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने के बारे में सोचेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.