ये हैं नीतीश के विधायक, पूछ रहे हैं-प्रशांत किशोर माने कौन चीज, I no Like, Video Viral
बिहार के सिवान जिले के बडहरिया विधान सभा क्षेत्र से जदयू विधायक श्याम बहादुर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो मजेदार है लोग खूब चुटकी ले रहे हैं।
पटना, जेएनएन। कभी हाथी पर चढ़ जाते हैं तो कभी बार गर्ल्स के साथ ठुमके लगाते दिख जाते हैं। कभी गाड़ी के ऊपर बैठकर नाचने लगते हैं तो कभी अपने माथे पर बाज को भी बैठा लेते हैं। एेसे रंगीन मिजाज हैं जदयू के सिवान जिले के बड़हरिया के विधायक श्याम बहादुर सिंह। प्रशांत किशोर ने मंगलवार को पटना में प्रेस कांफ्रेंस की जिसमें उन्होंने नीतीश सरकार से अपने मतभेद और सरकार की नाकामियां गिनायीं। उसके बाद विधायक जी को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने शायद अपने पूरे होशो-हवास में अजब-गजब बयान दे डाला।
जदयू विधायक श्याम बहादुर के इस अजब-गजब बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, वीडियो में विधायक बार-बार पूछ रहे हैं-प्रशांत किशोर मतलब कौन चीज, कौन है प्रशांत किशोर? I No LIke, I No Like। इसके साथ ही वो प्रशांत किशोर पर जमकर बरस रहे हैं।
#बिहार के इस #jdu #mla की बात जरा सुनिए, पूछ रहे प्रशांत माने कौन चीज, i no like...देखिये ये गज़ब का video
विधायक जी का नाम है श्याम बहादुर pic.twitter.com/PCkIWju2Jt— kajal lall (@lallkajal) February 19, 2020
पहले भी श्याम बहादुर सिंह की तस्वीरें और बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहे हैं। कभी वो किसी शादी समारोह में बार बालाओं के साथ झूमते नजर आ जाते हैं तो कभी हाथी पर सवार होकर अपनी तस्वीर खिंचवाने लगते हैं।
एक बार तो श्याम बहादुर सिंह बिहार में कानून-व्यवस्था से नाराज होकर पार्टी से ही इस्तीफा दे दिया था। लेकिन चूंकि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह दिल्ली में थे और इसी वजह श्याम बहादुर की उनसे मुलाकात ही नहीं हो पाई थी।
इस्तीफा देने का कारण पूछने पर श्याम बहादुर सिंह ने बताया था कि वह नीतीश सरकार में सिस्टम से काफी नाराज हैं। उनके जिले सिवान में अधिकारी उनकी बात नहीं सुनते हैं। दरअसल, सिवान में एक चीनी मिल पर भू माफियाओं का कब्जा था और जब लोगों ने इसका विरोध किया तो उनके खिलाफ मुकदम दर्ज कर दिया गया इसी वजह से श्याम बहादुर सिंह नाराज हो गए थे। उसके बाद फिर उन्होंने कहा था कि वो अपनी पार्टी को छोड़कर कभी कहीं भी नहीं जाएंगे।