By Arun Ashesh Edited By: Sanjeev Kumar Published: Sun, 24 Dec 2023 08:31 AM (IST)
Bihar Political News in Hindi दिल्ली में इंडी गठबंधन की बैठक के बाद अब सभी घटक दलों के बीच सीट ...और पढ़ें
राज्य ब्यूरो, पटना। Lalan Singh: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह ने दावा किया है कि आइएनडीआइए के घटक दलों के बीच अधिकतम तीन सप्ताह के भीतर लोकसभा सीटों का बंटवारा हो जाएगा। गठबंधन में सीट या नेतृत्व को लेकर कोई मतभेद नहीं है-आल इज वेल।
वे शनिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सिंह ने अनभिज्ञता प्रकट की कि नई दिल्ली में हुई आइएनडीआइए की बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गठबंधन के नेतृत्व के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का नाम प्रस्तावित किया था।
जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि बैठक में ऐसी कोई चर्चा हुई होती तो उसकी जानकारी मीडिया को दी जाती। वैसे भी ममता बनर्जी कैसे किसी का नाम तय कर देंगी। नीतीश कुमार विपक्षी एकता के सूत्रधार हैं। उन्हें किसी पद की इच्छा नहीं है। देश को भाजपा से मुक्त कराना ही उनका लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में जीत से भाजपा का मनोबल बढ़ा हुआ है। तभी तो लोकतंत्र की हत्या हो रही है। लोकसभा में दो लोगों के अनधिकृत प्रवेश पर जब विपक्ष के सांसद प्रश्न करते हैं तो उन्हें बाहर कर दिया जाता है।
सदस्यों की मांग थी कि गृह मंत्री अमित शाह संसद में इस घटना पर जवाब दें। लेकिन, गृह मंत्री संसद के बदले अहमदाबाद से बयान दे रहे हैं।
सुशील मोदी पर भी बोला हमला
पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की इस भविष्यवाणी पर उन्होंने कटाक्ष किया कि 29 दिसंबर को प्रस्तावित जदयू कार्यकारिणी की बैठक में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा। ललन सिंह ने कहा- मोदीजी की नीतीशजी से बातचीत होती रहती थी।
इसलिए भविष्यवाणी कर रहे हैं। उन्होंने प्रतिप्रश्न किया-जदयू कार्यकारिणी की बैठक के एजेंडे की जानकारी है? -ढाई किलो मीट खाते थे गिरिराज जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पत्रकारों को जानकारी दी कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ढाई किलो मटन खाते थे।
जाहिर है, वे बाजार से मीट खरीदते रहे होंगे। उन्हें बताना चाहिए कि वह झटका या हलाल मीट खाते थे। वैसे, गिरिराज सिंह कुछ बोलते रहते हैं। यही उनका काम है। उन्हें गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है।
यह भी पढ़ें
Bihar News: JDU का RJD में जल्द होगा विलय... गिरिराज सिंह ने किया बड़ा दावा; तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब
KK Pathak: कितने पढ़े लिखे हैं केके पाठक? इन डिग्रियों के साथ UPSC में लहराया था परचम