विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरक्का समझौते के रिन्यूअल से पहले JDU ने खोला मोर्चा, 12 जिलों में 'नीतीश संवाद' का शंखनाद

Published: Sat, 05 Sep 2026 07:00 AM (IST)

जदयू ने फरक्का जल संधि में बिहार के हितों की अनदेखी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 'नीतीश संवाद' कार्यक्रम शुरू किया है।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व जदयू नेता नीतीश कुमार। PTI

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व जदयू नेता नीतीश कुमार। PTI

HighLights

  1. जदयू ने 'नीतीश संवाद' कार्यक्रम का किया आयोजन।

  2. फरक्का जल संधि में बिहार के हितों पर जागरूकता।

  3. गंगा किनारे के 12 जिलों में चलेगा अभियान।

राज्य ब्यूरो, पटना। फरक्का जल संधि के तीन दशक में बिहार के हितों की अनदेखी के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य जदयू शनिवार से 'नीतीश संवाद' कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। गंगा के किनारे स्थित 12 जिलों में यह कार्यक्रम होगा।

बक्सर से आरंभ होने वाले नीतीश संवाद कार्यक्रम में जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। दिसंबर में फरक्का जल संधि का नवीकरण संभावित है। इससे पहले जदयू अपने नीतीश संवाद कार्यक्रम पूरा कर लेगा।

जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा का कहना है कि दिसंबर 1986 में हुई फरक्का जल संधि में बिहार के साथ घोर अन्याय हुआ था। इस संधि के कारण विगत 30 वर्षों में बिहार ने काफी नुकसान झेला है।

उन्होंने कहा कि इसी नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से नीतीश संवाद कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। चूंकि बिहार में गंगा का प्रवेश बक्सर से होता है इसलिए यह कार्यक्रम वहीं से शुरू हो रहा।

'बिहार को रपानी की बड़ी जरूरत'

जदयू का कहना है कि फरक्का जल संधि का नवीकरण बिहार के हितों को ध्यान में रख कर किया जाए। आने वाले समय में बिहार को पानी की बड़ी जरूरत है। तीस वर्ष में राज्य की आबादी कई गुणा बढ़ गई है, इसलिए पानी की आवश्यकता बढ़ गई है।

स्थिति यह हो गई है कि उत्तर बिहार के जिलों में भी जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो जा रही। गंगा में गाद इतनी अधिक हो गई है गंगा के तटीय इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

संजय झा ने इस मामले को राज्यसभा में काफी प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद इस विषय पर उन्हें केंद्र सरकार से यह आश्वासन मिला है कि फरक्का जल संधि के नवीकरण में बिहार के हितों का विशेष रूप से ख्याल रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें- फरक्का जल संधि पर बिहार के हितों की गारंटी, एस जयशंकर ने संजय झा को दिया क्या भरोसा?