विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar News: भाजपा 'फर्जी हिंदुत्व' के नाम पर जनता को गुमराह कर रही... छुट्टियों को लेकर जदयू का भाजपा पर बड़ा हमला

By Dina Nath SahaniEdited By: Sanjeev Kumar
Published: Thu, 30 Nov 2023 08:42 AM (IST)

Bihar Newsजनता दल (यूनाइटेड) के मुख्य प्रवक्ता एवं विधान पार्षद नीरज कुमार ने आरोप लगाया है कि भाजपा फर्जी हिंदुत्व ...और पढ़ें

जेडीयू नेता नीरज कुमार ने केंद्र सरकार पर बोला हमला (जागरण)
जेडीयू नेता नीरज कुमार ने केंद्र सरकार पर बोला हमला (जागरण)

HighLights

  1. जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने छुट्टियों को लेकर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है।
  2. नीरज कुमार ने केंद्र से केंद्रीय विद्यालय में दी जाने वाली छुट्टियों के बारे में पूछे सवाल।

राज्य ब्यूरो, पटना। जनता दल (यूनाइटेड) के मुख्य प्रवक्ता एवं विधान पार्षद नीरज कुमार ने आरोप लगाया है कि भाजपा फर्जी हिंदुत्व के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है। बुधवार को उन्होंने केंद्रीय शिक्षण संस्थानों में भगवाकरण करने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि देशभर के केंद्रीय विद्यालय केंद्र सरकार द्वारा संचालित किए जाते हैं। मौजूदा समय में केंद्र में हिंदूवादी भाजपा की सरकार है, लेकिन हैरानी का विषय यह है कि केंद्रीय विद्यालयों में महाशिवरात्रि, रक्षाबंधन, गोवर्धन पूजा, भाई-दूज, रामनवमी, अनंत पूजा और जितिया पर्व की एक भी छुट्टी नहीं है। 

पहले अपने गिरेबान में देखे केंद्र सरकार: नीरज कुमार

इससे साफ पता चलता है कि भाजपा हिंदुत्व के प्रति कितनी संवेदनशील है।  नीरज ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार हिंदुत्व का दंभ भरती है। पहले अपने गिरेबान में देखे केंद्र सरकार फिर दूसरे पर सवाल उठाएं।

पूर्वांचल में छठ महापर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, लेकिन यह जानकर आश्चर्य हुआ कि उत्तर प्रदेश में छठ की छुट्टी केवल एक दिन ही है। भाजपा को बताना चाहिए कि छठ महापर्व मानने वाले पूर्वांचल वासियों के साथ यह दोहरा रवैया क्यों?

यह भी पढ़ें

KK Pathak: कितने पढ़े लिखे हैं केके पाठक? इन डिग्रियों के साथ UPSC में लहराया था परचम

KK Pathak: केके पाठक के 10 कड़े फैसले जिनसे सुधरने लगी बिहार की शिक्षा व्यवस्था, शिक्षकों ने भी पकड़ी अपनी रफ्तार