Gaya Election Result 2019: गया से जीते विजय मांझी, जानें किसे मिले कितने मत
Gaya Election Result 2019 गया में JDU के विजय मांझी को जीत मिली है। इस संबंध में पूरी जानकारी के लिए पढ़ें यह खबर।
गया, जेएनएन। एनडीए छोड़कर महागठबंधन का दामन थामने वाले हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी को जनता ने गया संसदीय सीट पर एक बार फिर नकार दिया। इस बार गया से JDU के विजय मांझी को जीत मिली है। विजय ने जितनराम मांझी को 152426 मतों से हरा दिया है। विजय को 467007 वोट मिले। जबिक दूसरे स्थान पर रहे जितन राम मांझी को 314581 वोट मिले।
नहीं मिला पूर्व मुख्यमंत्री होने का फायदा
2014 लोकसभा चुनाव में गया की सीट भाजपा के पास थी। पिछली बार यहां हरि मांझी सांसद चुने गए थे, लेकिन इस बार सीटों के बंटवारे में यह जदयू के खाते में चली गई। जदयू से सांसद चुने गए विजय पूर्व सांसद स्व. भगवती देवी के पुत्र हैं। जीतनराम और विजय मांझी दोनों ही गया के रहने वाले हैं। मांझी को महागठबंधन के घटक दलों के वोट और पूर्व मुख्यमंत्री होने के लाभ का अनुमान था, पर एक बार फिर एनडीए ने इस सीट पर अपना वजूद बरकरार रखते हुए उन्हें शिकस्त दे दी।
किसे मिले कितने मत
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जितनराम मांझी के चुनाव लड़ने की वजह से गया सीट पर सबकी नजर जमी थी। परिणाम आने पर जीत दूसरे मांझी की हुई। विजेता रहे विजय मांझी को 467007 वोट मिले। जबकि जितन राम मांझी को 314581 मतों से ही संतोष करना पड़ा। 2014 के परिणाम की बात करें तो इस सीट से बीजेपी के हरि मांझी को 3,26,230 वोट मिले थे। जबकि दूसरे स्थान पर आने वाले आरजेडी के रामजी मांझी को 2,10,726 वोट से संतोष करना पड़ा था।
2019 के परिणाम
विजय मांझी को 467007
जितन राम मांझी को 314581
जीत-हार का अंतर 152426
2014 के परिणाम
हरि मांझी (बीजेपी)- 3,26,230
रामजी मांझी (आरजेडी)- 2,10,726
जीतन राम मांझी (जदयू)- 1,31,828
जीत-हार का अंतर- 115504
2009 के परिणाम
हरि मांझी- (बीजेपी)- 2,46, 255
रामजी मांझी- 1,83,802
संजीव प्रसाद टोनी- 54,581
जीत-हार का अंतर- 62453
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप