कश्मीर में शहीद हुआ बिहार का लाल, शोकाकुल पत्नी बोली- शहादत पर गर्व है
कश्मीर में पाकिस्तानी गोलीबारी के दौरान बिहार निवासी बीएसएफ जवान एसके मुर्मु शहीद हो गया। शहीद की पत्नी व पिता ने कहा है कि उन्हें इस शहादत पर गर्व है।
By Amit AlokEdited By: Published: Tue, 20 Feb 2018 11:06 PM (IST)Updated: Wed, 21 Feb 2018 07:16 PM (IST)
style="text-align: justify;">पटना [जेएनएन]। कश्मीर के टंगडार सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तान ने भारतीय चौकियों पर गोलाबारी की। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में भारी तबाही मचा दी। घटना के दौरान बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया। शहीद जवान एसके मुर्मु बिहार के जमुई का मूल निवासी था।
सुनील मुर्मु की शहादत की खबर से बुधवार को उनके खैरा स्थित लंगरीटॉड गांव में मातम पसरा है। पिता कैलाश मुर्मू व पत्नी हुलिया हेम्ब्रम सहित अन्य परिजन जहां मर्माहत हैं, वहीं उन्हें उसकी शहादत पर गर्व भी है। |
सुनील की शादी 2012 में नवादा गायघाट निवासी सोमरा हेंब्रम की पुत्री दुलिया हेंब्रम से हुई थी। शादी के एक साल बाद वह सेना में भर्ती हुआ था। उसके दो बेटे बेटा आनंद राज मुर्मु (5) और आदित्य राज मुर्मु (3) अपनी मां के साथ जमुई में किराए के मकान में रहते हैं। आनंद जमुई के संत जोसेफ स्कूल का छात्र है। पत्नी ने हाल ही में आयोजित बिहार पुलिस की परीक्षा में सफलता हासिल की है। आगे 28 मार्च को उसकी शारीरिक परीक्षा होनी है।
घटनाक्रम: एक नजर
- सोमवार को उड़ी सेक्टर में पाकिस्तान ने गोले बरसाए थे, जिसमें एक महिला सहित तीन ग्रामीण घायल हो गए थे। भारत ने भी पाकिस्तान की एक निगरानी चौकी को तबाह कर दिया था। उड़ी सेक्टर में मंगलवार को गोलाबारी नहीं हुई, लेकिन तनाव बना रहा। भारतीय सेना ने दिनभर अग्रिम इलाकों में तलाशी अभियान चलाया।
- शाम होते ही टंगडार सेक्टर (कुपवाड़ा) में पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय ठिकानों पर गोलाबारी शुरू कर दी। भारतीय जवानों ने पहले तो संयम बनाए रखा, लेकिन जब सरहद पार से दागे गए स्नाइपर शाट में बीएसएफ का एक जवान जख्मी हो गया तो सेना ने जवाबी गोलाबारी शुरू कर दी। मंगलवार देर रात तक दोनों तरफ से भीषण गोलाबारी जारी रही।
- घायल जवान को तुरंत निकटवर्ती सैन्य अस्पताल में ले जाया गया। इसके बाद हेलीकाप्टर से उसे श्रीनगर में सेना के बेस अस्पताल में ले जाया गया। वहां रात करीब साढ़े आठ बजे जवान ने दम तोड़ दिया।
- शहीद एसके मुर्मु बिहार के जमुई स्थित खैरा स्थित लंगरीतार गांव का रहने वाला था। वह 2013 में बीएसएफ में भर्ती हुआ था। देर रात उनकी शहादत की खबर मिलने के बाद इलाके में मातम फैल गया है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें