Move to Jagran APP

Bihar Weather Jawad Update: बंगाल की खाड़ी में प्रचंड हुआ 'जवाद', अब बिहार तक दिखाएगा असर

Bihar Weather Jawad News मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान अब प्रचंड रूप धारण कर लिया है। इसका असर अब ओड‍िशा और पश्चिम बंगाल से झारखंड होते हुए बिहार त‍क दिखेगा।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Published: Sun, 05 Dec 2021 06:22 AM (IST)Updated: Sun, 05 Dec 2021 06:22 AM (IST)
Bihar Weather Jawad Update: बंगाल की खाड़ी में प्रचंड हुआ 'जवाद', अब बिहार तक दिखाएगा असर
Jawad Cyclone Update: बिहार में जवाद तूफान का मौसम पर दिखेगा असर। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। Jawad Cyclone Update: बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान 'जवाद' का असर बिहार (Bihar Weather Update) में भी पड़ना तय है। प्रदेश के दक्षिणी और पूर्वी हिस्‍से में इसका सीधा असर पड़ेगा, वहीं शेष हिस्‍सों के मौसम में भी हल्‍के बदलाव आने के आसार हैं। पटना के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इस तूफान का आंशिक असर रविवार को पूर्वी बिहार के कुछ जिलों में दिख सकता है। प्रदेश के शेष हिस्सों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। तूफान का पूर्वी बिहार में सोमवार तक प्रभाव रह सकता है। हालांकि इस मौसमी बदलाव से राज्‍य में न्‍यूनतम तापमान का स्‍तर बढ़ा है। इससे ठंड भी थोड़ी कम लग रही है।

loksabha election banner

बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान अब हुआ ताकतवर

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान अब प्रचंड रूप धारण कर लिया है। इसका असर पश्चिम बंगाल और ओडिशा से झारखंड होते हुए बिहार तक दिखेगा। इसके कारण पूर्वी बिहार के कुछ इलाके में हल्की बारिश हो सकती है। वर्तमान में राज्य में न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस बने रहने की उम्मीद है। शनिवार को गया में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

  • पूर्वी बिहार में तूफान 'जवाद' का दिख सकता आंशिक असर
  • प्रदेश के शेष हिस्सों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है
  • रविवार से शुरू होकर सोमवार तक रह सकता है प्रभाव

सात दिसंबर के बाद तापमान में तेजी से आएगी गिरावट

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि सात दिसंबर के बाद तूफान का प्रभाव प्रदेश से खत्म हो जाएगा। उसके बाद राज्य के तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। फिलहाल, राज्य का न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रिकार्ड किया जा रहा है। राज्य में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह रहा है। उसमें भी सात दिसंबर के बाद गिरावट आने की उम्मीद की जा रही है। इसके बाद धीरे-धीरे दिन में भी ठंड का अहसास होने लगेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.