Move to Jagran APP

Maharajganj Election Result 2019: सिग्रीवाल ने जीती महाराजगंज सीट, जानें किसे मिले कितने मत

Maharajganj Election Result 2019 महाराजगंज में बीजेपी के जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को जीत मिली है। इस संबंध में पूरी जानकारी के लिए पढ़ें यह खबर।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 06:42 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 06:42 PM (IST)
Maharajganj Election Result 2019: सिग्रीवाल ने जीती महाराजगंज सीट, जानें किसे मिले कितने मत
Maharajganj Election Result 2019: सिग्रीवाल ने जीती महाराजगंज सीट, जानें किसे मिले कितने मत

महाराजगंज, जेएनएन। महाराजगंज बिहार में भाजपा उम्मीदवार जनार्दन सिंह सिग्रीवाल चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंच गए हैं। उन्होंने राजद के प्रत्याशी रंधीर सिंह को 230772 मतों से हरा दिया। जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को 546352 वोट मिले। जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाले राजद के प्रत्याशी रंधीर सिंह को 315580 वोट मिले। इस जीत के साथ ही सिग्रीवाल लगातार दूसरी बार सांसद बने हैं।

loksabha election banner

जमीनी नेता के रूप में रही है सिग्रीवाल की पहचान

जनार्दन पहली बार जलालपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। दूसरी बार नए परिसीमन में छपरा विस से भाजपा प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल कर बिहार सरकार में कला-संस्कृति, खेल एवं युवा विभाग के मंत्री बने। पहली बार लोकसभा का चुनाव इन्होंने वर्ष 2014 में महाराजगंज लोकसभा सीट से लड़ा और जीत हासिल की। तब इन्होंने राजद के प्रभुनाथ सिंह को हराया था। सिग्रीवाल की पहचान एक जमीनी कार्यकर्ता के रूप में रही है। लोकसभा में जनसमस्याओं को रखने में इन्हें बेस्ट सांसद के रूप में भी पहचान मिली।

किसे मिले कितने मत

बिहार की महाराजगंज सीट पर भाजपा उम्मीदवार जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को 2019 के लोकसभा चुनाव में 546352 मत मिले। वहीं राजद के प्रत्याशी रंधीर सिंह पर 315580 लोगों ने भरोसा दिखाया। इस बार जीत-हार का अंतर 230772 रहा। 2014 की बात करें तो भाजपा के जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को 3,20,753 मत मिले थे। जबकि राजद के प्रभुनाथ सिंह को 2,82,338 वोट मिले थे।

2019 के परिणाम

जनार्दन सिंह सिग्रीवाल (BJP)- 546352

रंधीर सिंह (RJD) 315580

जीत-हार का अंतर 230772

2014 के परिणाम

जनार्दन सिंह सिग्रीवाल (भाजपा)- 3,20,753

प्रभुनाथ सिंह (राजद)- 2,82,338

जीत-हार का अंतर- 38,415

2009 का परिणाम

उमाशंकर सिंह (राजद)- 2,11,610

प्रभुनाथ सिंह ( जदयू)- 2,08,813

जीत-हार का अंतर - 2,797

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.