विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर ने शुरू से आखिरी तक बनाए रखी बढ़त, 5वें राउंड के बाद से एकतरफा हुआ मुकाबला

Published: Mon, 03 Aug 2026 10:56 PM (IST)

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने भाजपा के नीरज कुमार को 19,324 मतों के बड़े ...और पढ़ें

प्रशांत किशोर। फोटो पीटीआई

प्रशांत किशोर। फोटो पीटीआई

HighLights

  1. जन सुराज के प्रशांत किशोर ने 19,324 वोटों से जीत दर्ज की।

  2. शुरुआती टक्कर के बाद पांचवें राउंड से निर्णायक बढ़त मिली।

  3. जन सुराज का वोट बैंक नौ माह में 28 गुना बढ़ा।

जागरण संवाददाता, पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की सोमवार को हुई मतगणना का अंतिम परिणाम भले ही एकतरफा रहा लेकिन शुरुआत के चार राउंड तक भाजपा लगातार टक्कर देते हुए रोमांच बनाएं रही।

तीसरे राउंड में तो दोनों प्रत्याशियों के बीच सिर्फ एक मत का अंतर रहा। पांचवें राउंड से जन सुराज ने जो बढ़त बनानी शुरू की उसकी भरपाई भाजपा अंत तक भरपाई नहीं कर सकी।

इसके बाद जन सुराज ने हर चरण में एकतरफा बढ़त बनाते हुए बांकीपुर के राजनीतिक इतिहास में नया अध्याय लिख दिया। 28वें राउंड की रिकार्ड बढ़त ने भाजपा की सम्मानजनक हार की भी संभावना खत्म कर दी।

जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने 49.23 प्रतिशत मत हासिल करते हुए भाजपा के नीरज कुमार को 34.40 प्रतिशत यानी 19,324 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया।

प्रशांत किशोर को 64,151, नीरज कुमार को 44,827 व रेखा कुमारी को 10.59 प्रतिशत यानी 14,273 मत मिले। इसके अलावा अन्य दलों का प्रभाव पूर्व की भांति नगण्य ही रहा।

तीसरे राउंड में एक वोट, पांचवा टर्निंग प्वाइंट तो 28वां बना सुनामी

मतगणना के तीसरे राउंड में प्रशांत किशोर को 1,237 और भाजपा के नीरज कुमार को 1,236 वोट मिले। यानी दोनों के बीच केवल एक वोट का अंतर रहा। शुरुआती चार राउंड तक मुकाबला बराबरी का दिख रहा था और बढ़त भी एक हजार के आसपास ही थी। पांचवें राउंड में जब प्रशांत किशोर को 2,702 और भाजपा को 1,528 वोट मिलने के साथ ही बढ़त 1,145 से बढ़कर 2,319 हो गई।

इसके बाद जन सुराज की बढ़त हर चरण में बढ़ती चली गई। सबसे बड़ा मोड़ 28वें राउंड में आया। इसमें प्रशांत किशोर को 3,433 जबकि भाजपा को केवल 901 मत मिले। इस एक राउंड में 2,500 से अधिक वोटों का अंतर बनने के बाद चुनाव पूरी तरह जन सुराज के पक्ष में चला गया।

29वें राउंड में भाजपा को 2,284 और 30वें में 1,892 वोट मिले लेकिन तब तक जन सुराज निर्णायक बढ़त बना चुका था। भाजपा कुछ राउंड में बेहतर प्रदर्शन के बावजूद कुल अंतर कम नहीं कर सकी। राजद पूरे चुनाव में तीसरे स्थान पर ही रहा और अंतिम परिणाम तक मुख्य मुकाबले में नहीं लौट पाया।

राउंड दर राउंड बढ़ता गया फासला

राउंड जन सुराज भाजपा बढ़त राजद
1 2,225 1,363 862 505
2 3,795 2,634 1,161 664
3 5,032 3,870 1,162 767
4 6,269 5,124 1,145 884
5 8,971 6,652 2,319 1,534
6 11,603 8,152 3,451 2,154
7 13,500 9,689 3,811 2,599
8 15,637 11,081 4,556 2,991
9 17,856 12,584 5,272 3,449
10 20,059 14,048 6,011 3,983
11 21,941 15,522 6,419 4,223
12 23,756 17,110 6,646 4,850
13 26,113 18,994 7,119 5,583
14 28,201 20,420 7,781 6,142
15 29,752 21,550 8,202 6,755
16 31,742 22,776 8,966 7,500
17 33,538 23,957 9,581 8,272
18 35,713 25,277 10,436 9,316
19 38,201 26,912 11,289 9,795
20 40,169 28,548 11,621 10,035
21 42,169 30,276 11,893 10,309
22 44,525 31,716 12,809 10,562
23 46,377 33,108 13,269 10,925
24 48,434 34,566 13,868 11,197
25 50,976 36,023 14,953 11,515
26 53,566 37,702 15,864 11,933
27 55,780 38,893 16,887 12,461
28 59,213 39,794 19,419 13,260
29 61,041 42,078 18,963 13,615
30 62,920 43,970 18,950 14,016
31 63,169 44,217 18,952 14,075
32 64,117 44,794 19,323 14,263
डाक मतपत्र सहित 64,151 44,827 19,324 14,273

9 माह में जनसुराज की सबसे बड़ी राजनीतिक छलांग

बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में जन सुराज ने महज नौ माह में सबसे बड़ी राजनीतिक छलांग लगाई है। 5 नवंबर 2025 को हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी की प्रत्याशी वंदना कुमारी को 7717 वोट मिले थे और वह तीसरे स्थान पर रही थीं।

वहीं, उपचुनाव में पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने 64,151 वोट यानी 49.23 प्रतिशत हासिल कर न केवल जीत दर्ज की बल्कि सीधे पहले स्थान पर पहुंच गए। यानी नौ माह में जन सुराज का वोट बैंक करीब 28 गुना बढ़ गया।

यह भी पढ़ें- उपचुनाव रिजल्ट से विपक्ष को नई उम्मीद, PK के आगे कैसे फीकी पड़ी बांकीपुर की लड़ाई?