Move to Jagran APP

Bihar Teesara Morcha News: 'इस बार बदलो बिहार' के संकल्‍प के साथ तीसरा माेर्चा की जन संवाद यात्रा पहुंची गया

Bihar Teesara Morcha News बिहार में चुनावी मोड में अब तीसरा माेर्चा भी आ गया है। बारिश के बीच इस बार बदलो बिहार के संकल्‍प के साथ तीसरा मोर्चा की जन संवाद यात्रा शुरू हो गई है।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Tue, 07 Jul 2020 12:27 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2020 07:16 PM (IST)
Bihar Teesara Morcha News: 'इस बार बदलो बिहार' के संकल्‍प के साथ तीसरा माेर्चा की जन संवाद यात्रा पहुंची गया
Bihar Teesara Morcha News: 'इस बार बदलो बिहार' के संकल्‍प के साथ तीसरा माेर्चा की जन संवाद यात्रा पहुंची गया

पटना जेएनएन। बिहार में चुनावी मोड में अब तीसरा माेर्चा भी आ गया है। पटना में मानसूनी बारिश के बीच 'इस बार बदलो बिहार' के संकल्‍प के साथ तीसरा मोर्चा की जन संवाद यात्रा मंगलवार को राजधानी पटना से शुरू हो गई है। इसके पहले तीसरा मोर्चा में शामिल नेताओं ने यहां जेपी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद जन संवाद यात्रा गया के लिए कूच कर गई है। जानकारी के अनुसार, यात्रा शाम 6 बजे गया पहुंच गई है। गया जाने के क्रम में जहानाबाद में नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया ।

loksabha election banner

जन संवाद यात्रा में यशवंत सिन्हा के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि, देवेंद्र प्रसाद यादव, बिहार के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह, रेणु कुशवाहा, पूर्व सांसद अरुण कुमार, सत्यानंद शर्मा सहित कई नेता शामिल हैं। नेताओं का यह काफिला 15 जुलाई तक बिहार के 20 जिलों में घूमेगी। यात्रा के दौरान सभाएं होंगी। 

गौरतलब है कि बिहार में एनडीए और महागठबंधन को चुनौती देने के लिए 27 जून को तीसरे मोर्चे का एेलान किया गया था। भाजपा के पूर्व नेता और केंद्रीय मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में तीसरे मोर्चे का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि प्रदेश की बदहाल स्थिति को देखते हुए तीसरे मोर्चे का गठन किया गया है। उसी दिन जन संवाद यात्रा की घोषणा कर दी गई थी। 

यशवंत सिन्हा ने यह भी कहा था कि यह मोर्चा प्रदेश में एनडीए और महागठबंधन का विकल्प बनेगा, हालांकि उन्होंने अभी भी इस बात का खुलासा नहीं किया है कि इस मोर्चे में कौन-कौन शामिल हो रहे हैं और क्या यशवंत सिन्हा खुद चुनावी मैदान में उतरेंगे। हालांकि उन्होंने घोषणा की थी कि तीसरा मोर्चा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में भाग लेगा। हम आने वाले चुनाव में मिलकर लड़ेंगे और प्रदेश के हालत को बदलने व बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। वर्तमान बदहाली के लिए वर्तमान की एनडीए की सरकार जिम्मेदार है और हम मिलकर इसे हटायेंगे। स्‍लोगन दिया था इस बार बदलो बिहार। और इसी के तहत मंगलवार से जन संवाद यात्रा शुरू की गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.