गांधी सेतु पर ¨सगल सड़क के जाम में फंसे सैकड़ों वाहन
पटना सिटी। उत्तर बिहार को राजधानी से जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु की यातायात व्यवस्था शुक्रवार को स
पटना सिटी। उत्तर बिहार को राजधानी से जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु की यातायात व्यवस्था शुक्रवार को सुबह से लेकर शाम तक में कई बार जाम लगा। साढ़े पांच किलोमीटर लंबी पूर्वी लेन की ¨सगल सड़क पर लगे जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे। छठ संपन्न होने के बाद लौटने वाले वाहनों की संख्या बेतहाशा वृद्धि देख पटना एवं वैशाली जिला की पुलिस हैरान होने के साथ ही परेशान भी रही। हजारों यात्री इस जाम में फंसे रहे। ¨सगल सड़क में पाया संख्या दस पर बस तथा कई दूसरे वाहनों के खराब होने और उसे हटाने के दौरान समस्या गहराई रही। बहुत सारे यात्रियों ने वाहन से उतर कर पैदल ही पुल पार किया।
वहीं, वैशाली क्षेत्र में गंगा थाना के अध्यक्ष शशिरंजन कुमार दल-बल के साथ सेतु पर यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के प्रयास में जुटे रहे। दोपहर और शाम में सेतु पर जाम की समस्या अधिक गंभीर हो गई। उन्होंने बताया कि ¨सगल सड़क पर खराब होकर रुकने वाले वाहनों को क्रेन से निकालने को लेकर भी परेशानी बढ़ी है। इधर, जीरो माइल स्थित यातायात थाना के अध्यक्ष क¨सदर ¨सह ने बताया कि सुबह से ही सेतु पर वाहनों का दबाव बना रहा। पटना से हाजीपुर जाने वाले वाहन सेतु की ¨सगल सड़क पर जाम में फंसे। गायघाट के बैरियर से करीब तीन सौ मीटर उत्तर में नया डायवर्जन बनने से पूर्वी लेन की दूरी बढ़ गई है। इसी पर वाहनों की आवाजाही हो रही है। डायवर्जन से पहले दक्षिण की ओर वाहनों का परिचालन दोपहर में सामान्य रहा।