अंकल..पानी खत्म हो गया, भूख लग रही, घर कब पहुंचेंगे
अशोक राजपथ से जाम का नाता वर्षों पुराना है।
पटना सिटी। अशोक राजपथ से जाम का नाता वर्षों पुराना है, लेकिन मंगलवार की दोपहर हालात विस्फोटक हो गए। अनुमंडल क्षेत्र में महेन्द्रू से लेकर चौक तक भीषण जाम लग गया। एनएच-30 किनारे तथा राजधानी के विभिन्न हिस्सों में स्थापित दर्जनों स्कूल की बस और बड़े वाहनों से जाम ¨चताजनक हालत को पहुंच गया। इन वाहनों तथा छोटे वाहनों पर सवार स्कूली बच्चे घंटों जाम में फंसे। भूख और प्यास से बिलखते बच्चे वाहन चालकों से कहते सुने गए कि अंकल..पानी खत्म हो गया.. भूख लग रही..घर कब पहुंचेंगे? बच्चों के मुंह सूखे हुए थे। घर में अभिभावक इनके लौटने का इंतजार कर बेचैन हो रहे थे।
चरमरायी यातायात व्यवस्था का आलम यह था कि फंसे वाहनों को जाम से निकालने के लिए एक भी पुलिस कर्मी नजर नहीं आए। सुलतानगंज थाना क्षेत्र के महेन्द्रू, थाना गेट, सुलतानगंज, पत्थर की मस्जिद चौराहा, चौधरी टोला, नन्मुहिया में जाम जानलेवा हालत में दिखा। एम्बुलेंस का सायरन बनता रहा लेकिन उसे आगे पीएमसीएच की ओर जाने के लिए रास्ता नहीं मिल सका। आलमगंज में अपार्टमेंट के समीप, पश्चिम दरवाजा, मच्छरहट्टा व चौक पर भी जाम बेकाबू नजर आया। जाम से लोग हो रहे परेशान
दानापुर। जेपी सेतु पर लगने वाले जाम के कारण दानापुर-मनेर दानापुर-खगौल मार्ग गाधी मैदान मार्ग शिवाला मार्ग पर लोगो को परेशानी को सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर रात से लेकर सुबह तक लगने वाली जाम ने लोगो को परेशानी कर दिया है। ऐसे में इन मार्ग पर निकलना मुश्किल हो जा रहा है। एमईएस पुलिया पर आये दिन ऐसी जाम लग रही है कि पुलिस एवं सेना पुलिस को जाम हटाने में पसीने छुट जा रहे है। ऐसे में निजी वाहन लेकर गन्तव्य तक जाने में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।