Move to Jagran APP

राजद कार्यालय से निकलते हुए जगदानंद सिंह ने किया इशारा, तेजस्वी बोले-बात वो नहीं, जो लोग सोच रहे थे

राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह काफी दिनों बाद पार्टी दफ्तर आए। मीडिया के सवालों पर उन्होंने चुप्पी साधे रखी बस सिर पर पहनी हरी टोपी की ओर इशारा किया। तेजस्वी यादव ने कहा कि बात वो नहीं थी जो लोग सोच रहे थे।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Tue, 29 Nov 2022 06:21 PM (IST)Updated: Tue, 29 Nov 2022 06:21 PM (IST)
राजद कार्यालय से निकलते हुए जगदानंद सिंह ने किया इशारा, तेजस्वी बोले-बात वो नहीं, जो लोग सोच रहे थे
तेजस्वी यादव और जगदानंद सिंह। जागरण आर्काइव।

जागरण टीम, पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पार्टी के प्रमुख चेहरों में से एक जगदानंद सिंह उर्फ जगदाबाबू नाराज ही रहेंगे या मान जाएंगे? काफी दिनों बाद इस सवाल का जवाब मिल गया। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह मंगलवार को पार्टी दफ्तर आए। तेजस्वी और जगदाबाबू अलग-अलग गाड़ी से आरजेडी कार्यालय पहुंचे। इसके बाद एक प्रश्न यह उठा कि आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष आखिर नाराज क्यों थे? तेजस्वी ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी, पर बहुत कुछ साफ नहीं किया। राजद आफिस से निकलते समय जगदानंद भी मौन रहे। मीडिया ने जब नाराजगी पर उनसे सवाल पूछा तो उन्होंने सिर पर पहनी हरी टोपी की ओर इशारा कर दिया। 

prime article banner

लोग जगदाबाबू को पहचानते नहीं हैं

राजद कार्यालय के बाहर मीडिया से बात करते हुए उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि आप लोग जगदाबाबू को पहचानते नहीं हैं। प्रदेश अध्यक्ष के लिए लोग जो सोच रहे थे, बात वैसी नहीं है। जगदाबाबू के साथ हम लोग अब कुढ़नी में महागठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में नाराजगी से जुड़ी बातों पर प्रतिक्रिया देने का कोई मतलब नहीं है।

मांझी, ललन के साथ कुढ़नी में तीन सभाएं

तेजस्वी ने कहा कि अब हम सत्ता में हैं। जनता की बेहतरी के लिए संघर्ष करना है। मंगलवार को सुनवाई कार्यक्रम में लोगों की समस्या जानी। परेशानी का समाधान भी जल्द करेंगे। तेजस्वी ने कहा कि कुढ़नी चुनाव में महागठबंधन की ओर से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर भी चर्चा हुई। तेजस्वी ने बताया कि बुधवार को कुढ़नी में तीन सभाएं की जाएंगी। इस दौरान जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) प्रमुख जीतनराम मांझी भी साथ रहेंगे। 

ये भी पढ़ें

जगदानंद सिंह को अपनी गाड़ी में लेकर RJD दफ्तर पहुंचे तेजस्‍वी, लालू ने मनाया तो दूर हुई नाराजगी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.