BIhar Board 10th. & 12th. Exam: बिहार बोर्ड के परीक्षार्थी ध्यान दें- फरवरी में होंगी मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं
बिहार बोर्ड ने अगली मैट्रिक (10वीं) एवं इंटरमीडिएट (12वीं) की वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इंटर की परीक्षा 02 से 13 फरवरी 2021 तक चलेगी। मैट्रिक की परीक्षा 17 से 24 फरवरी तक आयोजित की जाएगी।
पटना, जेएनएन। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) ने 2021 की इंटरमीडिएट (12वीं) व मैट्रिक (10वीं) की वार्षिक परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा कर दी है। अगले वर्ष दो फरवरी से 13 फरवरी तक इंटरमीडिएट और 17 से 24 फरवरी तक मैट्रिक की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने इसकी जानकारी दी।
बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया कि इंटरमीडिएट व मैट्रिक की वार्षिक परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा अगले वर्ष दो फरवरी से आयोजित की जाएगी, जो 13 फरवरी तक चलेगी। परीक्षा दोनों पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली की परीक्षा 9.30 से 12.45 बजे तक तथा द्वितीय पाली 1.45 से पांच बजे तक होगी। इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षाएं 09 जनवरी से शुरू होकर 18 जनवरी तक चलेगी। मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी तक आयोजित किए जाने की तैयारी की गई है। मैट्रिक की परीक्षा की पालियों का समय भी इंटरमीडिएट परीक्षा की तरह होगा।
जानिए परीक्षा को लेकर ये खास बातें
सभी पालियों में 15 मिनट समय का परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए दिए जाएंगे। दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों को बोर्ड की ओर से लेखक रखने की अनुमति दी जाएगी। एच्छिक विषयों (गृह विज्ञान, संगीत, नृत्य व ललित कला और दृष्टि बाधित परीक्षार्थियों के लिए संगीत) की प्रायोगिक परीक्षाएं 20 से 22 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी। विद्यालय स्तर पर विज्ञान विषय के आंतरिक मूल्यांकन और सामाजिक विज्ञान पर आधारित प्रोजेक्ट वर्क जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में 25 जनवरी तक जमा करने होंगे।
परीक्षा की तिथि : संकाय : प्रथम पाली : संकाय : द्वितीय पाली
2 फरवरी : आइएसी : भौतिकी : आइए : राजनीतिक विज्ञान
3 फरवरी : आइएसी व आइए : गणित : आइए : भूगोल
4 फरवरी : आइएसी : रसायन : आइए : अंग्रेजी
5 फरवरी : आइएसी व आइकॉम : अंग्रेजी : आइए : इतिहास
6 फरवरी : आइएसी : जीवविज्ञान : आइए : हिन्दी
8 फरवरी : आइएसी : हिंदी : आइए: अर्थशास्त्र
9 फरवरी : आइएसी व आइकॉम : कृषि, बिजनेस स्टडीज :
आइए व आइकॉम : मनोविज्ञान व उद्यमिता
10 फरवरी : आइएसी, आइकॉम, आइए : उर्दू, भोजपुरी, मैथिली, संस्कृत :
आइए, आइकॉम : दर्शनशास्त्र, अर्थशास्त्र, संगीत
11 फरवरी : आइएसी, आइकॉम, आइए : एनआरबी : आइए : संगीत
12 फरवरी : आइएसी, आइकॉम, आइए : उर्दू, मैथिली
आइए : समाजशास्त्र
13 फरवरी : आइएसी, आइकॉम, आइए : कंप्यूटर साइंस, आइए : गृह विज्ञान, एकाउंटेंसी
मैट्रिक की सैद्धांतिक परीक्षा
परीक्षा की तिथि : प्रथम पाली : द्वितीय पाली
17 फरवरी 2021 : विज्ञान : विज्ञान
18 फरवरी : गणित : गणित
19 फरवरी : सामाजिक विज्ञान : सामाजिक विज्ञान
20 फरवरी : अंग्रेजी : अंग्रेजी
22 फरवरी : मातृभाषा : मातृभाषा
23 फरवरी : द्वितीय भारतीय भाषा : द्वितीय भारतीय भाषा
24 फरवरी : ऐच्छिक विषय : ऐच्छिक विषय