Move to Jagran APP

सफेद नवजात पक्षी के बारे में वन विभाग ने दी जानकारी, कहा- ये बर्न उल्‍लू के बच्‍चे हैं...

बिहार के बेगूसराय में पिछले दिनों चार नवजात सफेद पक्षी मिले थे। लोग उसे सफेद गिद्ध मान रहे थे। हालांकि वन विभाग से जांच के लिए आग्रह किया गया था। अब उसके बारे में पता चल गया है।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Wed, 20 Nov 2019 08:41 PM (IST)Updated: Wed, 20 Nov 2019 08:41 PM (IST)
सफेद नवजात पक्षी के बारे में वन विभाग ने दी जानकारी, कहा- ये बर्न उल्‍लू के बच्‍चे हैं...
सफेद नवजात पक्षी के बारे में वन विभाग ने दी जानकारी, कहा- ये बर्न उल्‍लू के बच्‍चे हैं...

पटना, जेएनएन। बिहार के बेगूसराय व आैरंगाबाद में पिछले दिनों नवजात सफेद पक्षी पाये गये थे। मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक में बात फैली कि वह विलुप्‍त प्रजाति के पक्षी सफेद गिद्ध के बच्‍चे हैं। खासकर बेगूसराय में सफेद पक्षी के छह बच्‍चे मिले थे। इसमें दो बच्‍चों को गिद्ध के ले जाने की बात भी आई थी, जबकि चार बच्‍चे जमीन पर छूट गए थे। ग्रामीणों ने वन विभाग से इसे लेकर मार्गदर्शन मांगा गया था। अब बुधवार को वन प्रमंडल पदाधिकारी की ओर से बताया गया कि वह सफेद पक्षी गिद्ध नहीं, बल्कि उल्‍लू हैं। इसे बर्न उल्‍लू कहा जाता है।    

loksabha election banner

वन प्रमंडल पदाधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि पिछले दिनों बेगूसराय और औरंगाबाद में सफेद पक्षी के बच्‍चे पाए गए थे। ग्रामीणों में उनके बारे में थोड़ी भ्रांति थी। नवजात सफेद पक्षी को गिद्ध का बच्‍चा बताया जा रहा था। उन्‍होंने बताया कि सफेद गिद्ध (गरुड़) नहीं, बल्कि बर्न उल्लू है।

उन्‍होंने इस नवजात पक्षी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ये बर्न उल्‍लू लोगों के घरों के आस-पास, शहर एवं गांवों में सामान्य रूप से पाये जाते हैं। लेकिन, आजकल घरों में छज्जे नहीं होने के कारण इनके आवास का खतरा हो गया है। दरअसल, ये ऐसे ही छज्जे या दीवारों के सूराख में रहते हैं।

दरअसल, 17 नवंबर को बेगूसराय के छौड़ाही प्रखंड स्थित अमीरी गांव में चार नवजात सफेद पक्षी मिले थे। दुर्लभ नवजात पक्षियों को देख स्‍थानीय कैलाश चौधरी ने उसे सुरक्षित रख लिया एवं पड़ोसी आलोक कुमार वर्णवाल के सहयोग से पटना मुख्‍यालय के वन विभाग के अफसरों को इसकी जानकारी दी। इतना ही नहीं, वन विभाग को तस्वीर भी भेजी गई। साथ अफसरों से आग्रह किया गया था कि जांच कर बताएं कि ये कौन से हैं और इसे कैसेट रखा जाए। बाद जांच में पता चला कि यह गिद्ध नहीं, बल्कि सफेद पक्षी का बच्‍चा बर्न उल्‍लू है। फिलहाल, वन विभाग में इन बच्‍चों को रखा गया है।    


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.