Move to Jagran APP

Indoor Oxygen Plants: इंडोर पौधे बनाएंगे घर को खूबसूरत, बढ़ाएंगे ऑक्सीजन भी, पटना के ईको पार्क में उपलब्‍ध

घर मेंं आक्सीजन बढ़ाने के साथ साथ इसे खूबसूरत लुक देने के लिए आप इंडोर पौधों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन पौधों को पटना के ईको पार्क की नर्सरी से लिया जा सकता है। यहां क्रोटन स्नेक प्लांट एरेका पाम सहित कई पौधे उपलब्ध हैं।

By Sumita JaiswalEdited By: Published: Sat, 12 Jun 2021 09:33 AM (IST)Updated: Sat, 12 Jun 2021 09:42 AM (IST)
Indoor Oxygen Plants: इंडोर पौधे बनाएंगे घर को खूबसूरत, बढ़ाएंगे ऑक्सीजन भी, पटना के ईको पार्क में उपलब्‍ध
घर की खूबसूरती के साथ ऑक्‍सीजन भी बढ़ाएंगे इंडोर प्‍लांट्स, सांकेतिक तस्‍वीर।

पटना, जागरण संवाददाता। घर मेंं आक्सीजन बढ़ाने के साथ साथ इसे खूबसूरत लुक देने के लिए आप इंडोर पौधों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन पौधों को इको पार्क की नर्सरी से लिया जा सकता है। यहां क्रोटन, स्नेक प्लांट, एरेका पाम जैसे पौधे उपलब्ध हैं। इन पौधों को ज्यादा धूप की जरूरत नहीं होती।

loksabha election banner

नर्सरी पार्क में छोटे गमले में ये पौधे 120 जबकि बड़े गमले में 150 रुपये में उपलब्ध हैं।  यहां नर्सरी में तैयार सागवान, महोगनी, जामुन, अर्जुन, नीम, शरीफा, जरहुल, छतवन, कामिनी, शीशम जैसे पौधे सिर्फ 10 रुपये में लिए जा सकते हैं।

एक सप्ताह में इस इको पार्क नर्सरी से 3292 पौधे की बिक्री हुई। इसमें से गमले में लगे 275 पौधे बिके। इससे इको पार्क को लगभग 66 हजार रुपये की आमदनी हुई।

खिड़की के पास रखें स्नेक प्लांट घर की हवा को करेगा साफ :

अगर आप अपने घर की हवा को फिल्टर करना चाहते हैं तो अपने घर की खिड़की के पास स्नेक प्लांट रख सकते हैं। इस पौधे की खास बात यह है कि रात में कार्बन डाई ऑक्साइड को ऑक्सीजन में बदल देता है।

गार्डन की खूबसूरती बढ़ाता है क्रोटन : अगर आप अपने घर कें गार्डेन की खूबसूरती बढ़ाना चाहते हैं तो क्रोटन जरूर लगाएं। ये पौधे अलग-अलग रंग की पत्तियों के साथ अलग साइज में  नर्सरी में उपलब्ध हैं। इस पौधे को गर्मी से बचाने की जरूरत होती है।

छांव वाली जगह पर रखे एरिका पाम : एरिका पाम के पौधे को आप घर की छांव वाली जगह पर रख सकते हैं। कमरे में खिड़की के पास, घर के अंदर तेज रोशनी वाली जगह पर रखा जा सकता है। अगर बाहर रखना चाहते हैं तो ऐसी जगह पर रखे जहां चार-पांच घंटे ही धूप लगे। सांस लेने की समस्या, अस्थमा आदि में इस पौधे से आराम मिलता है।

नर्सरी खुलने के बाद एक सप्ताह में ईको पार्क की नर्सरी से बिकने वाले पौधे

पौधा     संख्या

सागवान  800

महोगनी  700

जामून    215

अर्जून    250

नीम      150

शरीफा   75

जरहुल  125

छतवन  205

कामिनी  400

शीशम   37

एरिका पाम 115

स्नेक प्लांट  82

मनी प्लांट  54

क्रोटन     24

तुलसी    60


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.