Move to Jagran APP

आज से दिल्ली-पटना के बीच उड़ान भरेगी नई फ्लाइट, जानें क्या है इसका समय

पटना से नए विमान की शुरुआत हो गई है। यह दिल्ली से 18.55 बजे उड़ेगा और 20.30 बजे पटना पर लैंड करेगा। यहां से 21.00 बजे वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 25 May 2019 11:05 AM (IST)Updated: Sat, 25 May 2019 10:31 PM (IST)
आज से दिल्ली-पटना के बीच उड़ान भरेगी नई फ्लाइट, जानें क्या है इसका समय
आज से दिल्ली-पटना के बीच उड़ान भरेगी नई फ्लाइट, जानें क्या है इसका समय

पटना, जेएनएन। पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए इस महीने के अंत तक तीन नई उड़ानें शुरू हो रही हैं। 25 मई से इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 2039 -2041 दिल्ली से पटना के लिए शुरू हो जाएगी। यह विमान दिल्ली से 18.55 बजे उड़ेगा और 20.30 बजे पटना एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। यहां से 21.00 बजे वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा और 22.40 बजे दिल्ली पहुंचेगा।

loksabha election banner

इसी तरह 28 मई से इंडिगो की ही दूसरी फ्लाइट 6ई 2323-2325 दिल्ली-पटना के लिए बीच शुरू होगी। यह विमान प्रतिदिन 11.25 बजे पटना एयरपोर्ट पर लैंड करेगी और यहां से 11.55 बजे वापस दिल्ली के उड़ान भरेगा। वहीं दूसरी ओर स्पाइसजेट की दिल्ली-पटना-दिल्ली फ्लाइट एसजी 8144 पहली जून से शुरू होगी। यह विमान दिल्ली से 17.55 बजे उड़ान भरेगा और 19.55 बजे पटना एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। वापसी में यह एसजी 8145 नंबर से 20.25 बजे पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा और 21.55 बजे दिल्ली पहुंचेगा। इस तरह स्पाइसजेट की यह दिल्ली से प्रतिदिन चौथी फ्लाइट हो जाएगी। इन फ्लाइट के शुरू होने से पटना से प्रतिदिन दिल्ली के लिए 22 विमान उड़ान भरने लगेंगे।

इसी तरह स्पाइस जेट की ही फ्लाइट संख्या एसजी 6425 कोलकाता से सुबह 6 बजे उड़ान भरकर 7.10 बजे पटना लैंड करेगी। यहां से 7.40 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरेगी और 9.55 बजे मुंबई लैंड करेगी। इसी तरह मुंबई से फ्लाइट संख्या एसजी 6426 शाम में 16.50 बजे पटना के लिए उड़ान भरेगी और 19.10 बजे पटना पहुंचेगी। यहां से 19.40 बजे कोलकाता के लिए उड़ान भरेगी और 21.00 बजे कोलकाता लैंड करेगी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.