Move to Jagran APP

बिहार में बन रहा देश का सबसे लंबा डबलडेकर फ्लाईओवर, जानिए और कहां है एेसा

देश का सबसे लंबा डबलडेकर फ्लाईओवर बिहार के छपरा जिले में बन रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज इसका शिलान्यास किया। छपरा में बन रहा डबलडेकर फ्लाईओर 3.5 किमी लंबा है

By Kajal KumariEdited By: Published: Wed, 11 Jul 2018 03:50 PM (IST)Updated: Thu, 12 Jul 2018 06:47 PM (IST)
बिहार में बन रहा देश का सबसे लंबा डबलडेकर फ्लाईओवर, जानिए और कहां है एेसा
बिहार में बन रहा देश का सबसे लंबा डबलडेकर फ्लाईओवर, जानिए और कहां है एेसा

पटना [जेएनएन]। बिहार के पहले और देश के सबसे लंबे डबलडेकर फ्लाईओवर का शिलान्यास आज छपरा में मुख्यमंत्री कुमार ने की। इसकी लंबाई करीब 3.5 किमी होगी। इससे जहां जाम से मुक्ति मिलेगी वहीं गांवों से शहर का रास्ता सुगम हो जाएगा। राज्य कैबिनेट ने पिछले वर्ष 13 सितंबर को इस प्रोजेक्ट को अपनी मंजूरी प्रदान की थी। कैबिनेट के समक्ष पुल के एलायनमेंट को भी रखा गया था। 

loksabha election banner

देश के पहले डबलडेकर फ्लाईओवर का उद्घाटन चार वर्ष पूर्व अप्रैल 2014 में मुंबई में हुआ था। यह 1.8 किमी लंबा है जबकि छपरा में बन रहा डबलडेकर फ्लाईओर 3.5 किमी लंबा है और पुल की चौड़ाई 5.5 मीटर होगी।डबलडेकर फ्लाईओवर प्रोजेक्ट की कुल लागत 411 करोड़ रुपए है। इसमें 240 करोड़ रुपए की राशि केंद्रीय सड़क निधि से उपलब्ध होगी।

ये है एलायनमेंट

बिहार राज्य पुल निर्माण निगम सूत्रों से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार डबल डेकर फ्लाईओवर छपरा के भिखारी ठाकुर चौक से 400 मीटर पहले शुरू होगा। यह गांधी चौक और नगरपालिका चौक से आगे बढ़ते हुए जेल चौक से कुछ पहले गिरेगा। इस पुल का इस्तेमाल पटना से छपरा होते हुए सीवान जाने और सीवान से पटना आने के लिए भी हो सकेगा।

पटना में भी है डबलडेकर फ्लाईओवर का प्रस्ताव

पटना में भी एक डबलडेकर फ्लाईओवर का प्रस्ताव है। यह कंकड़बाग पुल के ऊपर से अगमकुआं तक जाएगा। इसके लिए अध्ययन किया जा रहा है।

अब तक सबसे लंबा डबल डेकर फ्लाईओवर मुंबई में 

विदित हो कि देश में अब तक का सबसे लंबा डबल डेकर फ्लाईओवर मुंबई में है। सांताक्रूज-चैंबूर लिंक रोड पर स्थित इस फलाईओवर का उद्घाटन चार वर्ष पूर्व अप्रैल 2014 में हुआ था। यह 1.8 किमी लंबा है, जबकि छपरा में बन रहा डबलडेकर फ्लाईओर करीब 3.5 किमी होगा। इसकी चौड़ाई 5.5 मीटर हाेगी। मुंबई के फ्लाईओवर की सड़कें समानान्तर हैं, जबकि छपरा में बनने वाले डबल डेकर फ्लाईओरवर की सड़कें ऊपर-नीचे गुजरेंगी।  

इस तरह होगा डबल डेकर फ्लाईओवर

डबलडेकर फ्लाईओवर के निर्माण पर 411.31 करोड़ रुपए खर्च होंगे। पिछले वर्ष 10 अक्टूबर को इस प्रोजेक्ट को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई थी। डबलडेकर फ्लाईओवर के सबसे ऊपर के हिस्से पर चढऩे के लिए रैंप भिखारी ठाकुर चौक से गांधी चौक की ओर होगा। इसपर एवीएस स्कूल के समीप से चढ़ा जा सकेगा। यह 3520 मीटर लंबा डेक होगा। इससे गांधी चौक एवं नगरपालिका चौक होते हुए बस स्टैंड तक जाया जा सकेगा। इससे सिवान की ओर से आने वाले वाहन भिखारी ठाकुर चौक होते हुए आरा, हाजीपुर और पटना जाने के लिए निकल जाएंगे।

वहीं फ्लाईओवर के नीचे के डेक का रैंप पुलिस केंद्र स्थित मंदिर के निकट से शुरू होगा। यह 2500 मीटर लंबा होगा। इस डेक का इस्तेमाल कर गांधी चौक एवं नगरपालिका चौक होते हुए राजेंद्र सरोवर के निकट आना संभव हो सकेगा। आरा, हाजीपुर और पटना की ओर से आने वाले वाहन इसका इस्तेमाल छपरा समाहरणालय, बस स्टैंड और सिवान की ओर जाने के लिए कर पाएंगे।

मुजफ्फरपुर जाने के लिए एक अलग रैंप

डबलडेकर फ्लाईओवर से मुजफ्फरपुर की ओर जाने के लिए एक अलग रैंंप बनेगा। गांधी चौक पर निचले डेक से एक 300 मीटर लंबा डेक निकलेगा, जिसका इस्तेमाल गडख़ा होते हुए मुजफ्फरपुर की ओर जाने के लिए किया जा सकेगा।

चार वर्षों में पूरा होगा निर्माण कार्य

बिहार राज्य पुल निर्माण निगम की देखरेख में बनने वाले इस फ्लाईओवर का निर्माण अगले चार वर्षों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। निगम का दावा है कि जून 2022 तक इसका निर्माण पूरा हो जाएगा। पुल के कैरेज वे की चौड़ाई 5.5 मीटर होगी। वहीं वाहनों के लिए प्रत्येक तल्ले की ऊंचाई भी 5.5 मीटर होगी।

छपरा के गांधी चौक से नगरपालिका चौक के बीच सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण तथा मुख्य बाजार होने से निरंतर जाम की स्थिति रहती है। वहां सड़क का चौड़ीकरण भी संभव नहीं। इस कारण डबलडेकर फ्लाईओवर निर्माण का फैसला लिया गया। इससे छपरा को जाम से मुक्ति मिल जाएगी।

देश के कुछ अन्‍य डबल डेकर फ्लाईओवर

देश में अब तक का सबसे लंबा डबलडेकर फ्लाईओवर मुंबई में सांताक्रूज-चैंबूर लिंक रोड पर है। यह 1.8 किमी लंबा है। इसका उद्घाटन अप्रैल 2014 में हुआ था। 

महाराष्‍ट्र का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर (भारतरत्‍न जेआरडी टाटा फ्लाईओवर) पुणे में है। यह पांच फरवरी 2014 से चालू है। 

देश की राजधानी दिल्‍ली के पहले डबल डेकर फ्लाईओवर 'आनंद विहार-टिकारी फ्लाईओवर' का निर्माण 2016 में शुरू हुआ था। गुजरात के अहमदाबाद में ईस्‍टर्न एक्‍सप्रेस-वे पर नरोदा व नरोला के बीच का डबलडेकर फ्लाईओवर भी देश का ऐसा महत्‍वपूर्ण फ्लाईओवर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.