विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Desh Bhakti Bhojpuri Song: स्वतंत्रता दिवस पर 5 भोजपुरी देश भक्ति गाने मचा रहे धूम, मिलियन में पहुंचे व्यूज

Published: Thu, 15 Aug 2024 02:01 PM (GMT+05:30)

Bhojpuri Desh Bhakti Song आज से 78 साल पहले इसी दिन हमारे देश को आजादी मिली थी। देश भर में ...और पढ़ें

पवन सिंह खेसारी लाल यादव और दिनेश लाल यादव
पवन सिंह खेसारी लाल यादव और दिनेश लाल यादव

HighLights

  1. मनोज राठौर ने इस साल भी रिलीज किया है देश भक्ति गाना
  2. खेसारी लाल यादव के देश भक्ति गाने को मिला है सबसे अधिक प्यार
  3. दिनेश लाल यादव निरहुआ का गाना भी इस साल बटोर रहा सुर्खियां

डिजिटल डेस्क, पटना। 15 अगस्त यानी कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर देश भर में जश्न का माहौल है। तमाम जगहों पर 78वें स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराया गया। इसको लेकर बच्चों को ज्यादा उमंग देखने को मिला। झंडा तोलन को लेकर तमाम देश भक्ति गाने भी बाजार में चलते रहे।

इस बीच, पवन सिंह (Pawan Singh Desh Bhakti Song) और खेसारी लाल यादव समेत तमाम बड़े सिंगरों की भोजपुरी देश भक्ति भी सुर्खियों में रही। इस स्वतंत्रता दिवस पर लोगों ने पांच भोजपुरी देश भक्ति गीत को खूब प्यार दिया। तो आईये उनपर एक नजर डालें। 

हमार देशवा महान 

हर साल स्वतंत्रता दिवस पर पवन सिंह के इस देश भक्ति गाने को खूब प्यार मिलता है। यह भोजपुरी फिल्म 'मां तुझे सलाम का गाना है। यूट्यूब पर इस गाने का व्यूज साढ़े 6 मिलियन से अधिक पहुंच चुका है।

तिरंगे के सम्मान में

जब भोजपुरी की देश भक्ति गीतों की बात होती है तो खेसारी लाल यादव का सुपरहिट सॉन्ग 'तिरंगे के सम्मान में' का जिक्र जरूर होता है। यह गाना पांच साल पहले रिलीज हुआ था, लेकिन आज भी इसे खूब प्यार मिलता है। इस गाने का व्यूज 13 मिलियन तक पहुंच गया है।

हर घर तिरंगा

मनोज तिवारी के चर्चित देश भक्ति गाने 'हर घर तिरंगा' को भी हर साल स्वतंत्रता दिवस पर खूब पसंद किया जाता है। मनोज तिवारी के इस गाने को दो साल पहले रिलीज किया गया था। आज भी इसे खूब प्यार मिलता है। 

वतन के सिपाही

वैसे भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने कई सुपरहिट देश भक्ति गाने गए हैं। इसमें एक गाना उनका सबसे अधिक पॉपुलर हुआ। इस गाने का नाम 'वतन के सिपाही' है। इसे उन्होंने भोजपुरी फिल्म 'बॉर्डर' में गया है।    

वतन के लिए

भोजपुरी सॉन्ग 'वतन के लिए' इसी स्वतंत्रता पर रिलीज हुआ है। इसे मोहन राठौर ने गया है। इस साल यह गाना भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

यह भी पढ़ें- 

Desh Bhakti Bhojpuri Film: 5 देशभक्ति भोजपुरी फिल्म जिन्होंने मचा दिया था धमाल,एक्शन देखते ही लोग हो गए हैरान

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार भर में अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; पुलिस को मिला खास निर्देश