Move to Jagran APP

Independence Day 2022: बिहार पुलिस को मिले 26 पदक, एडीजी नैयर हसनैन खान को राष्ट्रपति का पुलिस मेडल; देखिए लिस्ट

Independence Day 2022 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिहार पुलिस को 27 केंद्रीय पदक मिले हैं। इनमें सात शौर्य पदक शामिल हैं। आर्थिक अपराध इकाई के अपर पुलिस महानिदेशक नैयर हसनैन खान को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक मिला है।

By Rahul KumarEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 07:39 PM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 09:24 AM (IST)
Independence Day 2022: बिहार पुलिस को मिले 26 पदक, एडीजी नैयर हसनैन खान को राष्ट्रपति का पुलिस मेडल; देखिए लिस्ट
आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी नैयर हसनैन खान। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, पटना। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिहार पुलिस को 27 केंद्रीय पदक मिले हैं। इसमें सात गैलंट्री यानी शौर्य पदक, दो विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक और 17 सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक शामिल हैं। आर्थिक अपराध इकाई के अपर पुलिस महानिदेशक नैयर हसनैन खान को भी विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक मिला है। इसके अलावा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए बिहार कैडर के आइपीएस अफसर कुंदन कृष्णन और पंकज कुमार दाराद को भी राष्ट्रपति के पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है।हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर केंद्र सरकार देश के सभी राज्यों की पुलिस और सुरक्षा बलों को सराहनीय और विशिष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक देती है।

loksabha election banner

इनको मिला गैलेंट्री मेडल यानी शौर्य पदक 

सब इंस्पेक्टर विकास कुमार, बैजनाथ कुमार व संतोष कुमार सिंह। जूनियर कमांडो अंजन कुंअर, बिमलेश कुमार, राजेश कुंअर और इंद्रदेव कुमार। 

  • बिहार की झोली में सात शौर्य पदक
  • दो विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक
  •  17 सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक

नैयर हसनैन खान, एडीजी, आर्थिक अपराध इकाई। सुदेश यादव, इंस्पेक्टर, स्टेट क्राइम रिकार्ड ब्यूरो। 

सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक  

मो शुजाउद्दीन, एएलटीएफ इंचार्ज, मुजफ्फरपुर। सुदर्शन राय, एएसआइ, विशेष निगरानी इकाई। आदित्य कुमार अवस्थी, एसआइ, सीआइडी, पटना। राम दयाल प्रसाद विद्यार्थी, एएसआइ, पुलिस मुख्यालय। काशीनाथ महतो, हवलदार, बीएसएपी-14, दिलीप कुमार, एएसआइ, सीआइडी, पटना। मधुसूदन पासवान, एएसआइ, तकनीकी सेल, मुजफ्फरपुर। घनश्याम सिंह, एएसआइ, एटीएस पटना। रोशन लाल महतो, हवलदार, एटीएस पटना। मिथिलेश कुमार सिंह, कांस्टेबल, एससीआरबी, पटना। उदय कुमार झा, ड्राइवर हवलदार, पुलिस मुख्यालय। जगदीश प्रसाद, ड्राइवर हवलदार, पुलिस मुख्यालय। विजेश प्रसाद गुप्ता, ड्राइवर हवलदार, एटीएस, पटना। दीपक कुमार पोद्दार, कांस्टेबल, पुलिस लाइन, डेहरी। व्यास प्रसाद, कांस्टेबल, रोहतास जिला पुलिस। बसंत कुमार, कांस्टेबल, रोहतास जिला पुलिस। रघुनाथ सिंह, कांस्टेबल, डीआइजी कार्यालय, बेतिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.