प्रथम चरण के पांच विस क्षेत्रों में बनाए गए 26 आदर्श मतदान केंद्र
-आदर्श केंद्रों की कमान पूरी तरह से संभालेंगी महिलाएं -बूथों का नामकरण सशक्त मतदान केंद्र किया गया -प्रथम चरण में मोकामा बाढ़ मसौढ़ी पालीगंज एवं बिक्रम विस क्षेत्र में 2
पटना । विधानसभा के पहले चरण में होने वाले पांच क्षेत्रों में 26 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों की कमान पूरी तरह से महिलाएं संभालेंगी। आदर्श बूथों का नामकरण 'सशक्त मतदान केंद्र' किया गया है। प्रथम चरण में मोकामा, बाढ़, मसौढ़ी, पालीगंज एवं विक्रम विधानसभा क्षेत्र में 28 अक्टूबर को मतदान होगा।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम कुमार रवि ने बताया कि मोकामा और बाढ़ विधानसभा में 10-10 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मसौढ़ी, पालीगंज एवं विक्रम विधानसभा क्षेत्र में दो -दो आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। आदर्श मतदान केंद्रों की समुचित व्यवस्था एवं मॉनिटरिंग के लिए विधानसभावार प्रभारी एवं वरीय पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है। आदर्श मतदान केंद्र को सुसज्जित करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए सेल्फी प्वाइंट, हेल्प डेस्क, बैलून से सजावट एवं फ्लेक्स लगाने को कहा गया है।
-------
मोकामा विधानसभा
के आदर्श मतदान केंद्र
मध्य विद्यालय पंडारक
मध्य विद्यालय रैली
मध्य विद्यालय ममारखाबाद
मध्य विद्यालय शिवनार पूर्वी भाग
उत्क्रमित उच्च विद्यालय शिवनार
मध्य विद्यालय शिवनाथ पश्चिमी भाग
उत्क्रमित उच्च विद्यालय शिवनार दक्षिणी भाग
मध्य विद्यालय शिवनार नया भवन उत्तर भाग
प्राथमिक विद्यालय साहवेगपुर पूर्वी भाग
प्राथमिक विद्यालय साहवेगपुर पश्चिमी भाग
-----------
बाढ़ विस क्षेत्र
-शिक्षक प्रशिक्षण स्कूल बाढ़ दक्षिण भाग
-शिक्षक प्रशिक्षण स्कूल बाग नया भवन पूर्वी भाग
-शिक्षक प्रशिक्षण स्कूल बाढ़ उत्तरी भाग
-शिक्षक प्रशिक्षण स्कूल बाढ़ नया भवन पश्चिमी भाग
-महिला उच्च विद्यालय बाढ़
-कमला कन्या मध्य विद्यालय तालिमपुर उत्तरी भाग
-कमला कन्या मध्य विद्यालय तालिमपुर उत्तरी कमरा
-कमला कन्या मध्य विद्यालय तालिमपुर दक्षिणी भाग
-मध्य विद्यालय तालीमपुर पुर्वी भाग
-मध्य विद्यालय तालिमपुर पश्चिमी भाग
---------
मसौढ़ी विस क्षेत्र
-प्राथमिक विद्यालय सेकसरिया पश्चिमी खंड दक्षिणी भाग
-प्राथमिक विद्यालय सेकसरिया पश्चिमी खंड उत्तरी भाग
--------
पालीगंज विस क्षेत्र
-उत्क्रमित मध्य विद्यालय धरहरा पूर्वी भाग
-उत्क्रमित मध्य विद्यालय धरहरा पश्चिमी भाग
------
बिक्रम विस क्षेत्र
-पार्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय बिक्रम
-बाजार समिति प्रागण नौबतपुर उत्तरी भाग