Move to Jagran APP

पटना में मंदबुद्ध‍ि लड़के ने खेल-खेल में लड़की के साथ किया गंदा काम, ऐसे खुला उसकी करतूत का राज

पटना के जानीपुर में एक किशोर ने खेल-खेल में किशोरी के साथ गंदा काम कर दिया और फरार हो गया। इसका पता तब चला जब लड़की के पेट में दर्द होने लगा। इसके बाद तो लड़के की तलाश में पुलिस भी सक्रिय हो गई।

By JagranEdited By: Vyas ChandraPublished: Tue, 27 Sep 2022 07:26 AM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2022 09:40 AM (IST)
पटना में मंदबुद्ध‍ि लड़के ने खेल-खेल में लड़की के साथ किया गंदा काम, ऐसे खुला उसकी करतूत का राज
मानसिक रूप से कमजोर किशोर ने किया दुष्‍कर्म। सांकेतिक तस्‍वीर

फुलवारी शरीफ (पटना), संवाद सूत्र। पटना के जानीपुर में मंदबुद्ध‍ि बच्‍ची के साथ एक दिमाग से कमजोर एक किशोर ने गंदा काम कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर परिवार वाले थाने पहुंच गए। लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपित को देर रात हिरासत में ले लिया। लड़का और लड़की  दोनों एक ही गांव हैं और मंदबुद्ध‍ि हैं। घटना को लेकर दोनेां परिवारों के बीच तनावपूर्ण स्थिति है। 

loksabha election banner

घटना के बाद फरार हो गया आरोपित

घटना रविवार देर शाम की बताई जा रही है। बताया जाता है कि किशोर-किशोरी दोनेां मंदबुद्धि‍ हैं। वे अन्‍य दिनों की तरह खेल रहे थे। इसी क्रम में 13 वर्ष की किशोरी के साथ 14 वर्ष के लड़के ने गंदा काम कर दिया। तत्‍काल घटना का पता किसी को नहीं चला। ले‍किन घर गई लड़की ने कुछ देर बाद पेट दर्द की शिकायत की। घर के लेागों ने पूछा तो लड़की की बात सुनकर वे हैरान हो गए। दुष्‍कर्म की घटना का पता चलते ही परिवार वाले काफी आक्रोशित हो गए। दोनों परिवारों के बीच तनातनी उत्‍पन्‍न हो गई। परिवार के लोग थाने पहुंचे। आरोपित किशोर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। थानाध्‍यक्ष उत्‍तम कुमार लाल ने बताया कि एफआइआर के बाद आरोपित किशोर को पकड़ने के लिए पुलिस ने छापेमारी की। देर रात उसे पकड़ लिया गया था। लड़की की मेडिकल जांच कराई गई है। 

बुजुर्ग पर छेड़खानी का आरोप 

पटना की एक महिला ने 70 साल के बुजुर्ग पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में शिकायत की है। आरोपित का नाम ललिता राय बताया जा है। घटना स्टेशन गोलंबर के पास की है। आरोप है कि महिला स्टेशन गाेलंबर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान बुजुर्ग के साथ उसकी मारपीट हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौक पर पहुंच गई। आरोपित ने भी महिला के खिलाफ मारपीट से संबंधित केस करवाया है। कोतवाली इंस्पेक्टर संजीत कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपित को जेल भेजा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.