Move to Jagran APP

बिहार उपचुनाव: मुस्लिम बहुल इलाकों में एकतरफा वोटिंग से हारी भाजपा

बिहार उपचुनाव के दौरान मुस्लिम बहुल इलाकों में एकतरफा वोटिंग होने के कारण भाजपा की हार हो गई और राजद को इसका लाभ मिला।

By Kajal KumariEdited By: Published: Sat, 17 Mar 2018 10:33 AM (IST)Updated: Sat, 17 Mar 2018 10:59 PM (IST)
बिहार उपचुनाव: मुस्लिम बहुल इलाकों में एकतरफा वोटिंग से हारी भाजपा
बिहार उपचुनाव: मुस्लिम बहुल इलाकों में एकतरफा वोटिंग से हारी भाजपा

पटना [अरविंद शर्मा]। बिहार में उपचुनाव के दौरान कुल आठ विधानसभा क्षेत्रों के लोगों ने मतदान किया, जिनमें पांच में भाजपा को अधिक वोट मिले। सिर्फ तीन विधानसभा क्षेत्रों में राजद और कांग्रेस के प्रत्याशियों को अधिक वोट मिले।

loksabha election banner

भाजपा का दावा है कि जहां मुस्लिम समुदाय की बड़ी आबादी है, वहीं वे पिछड़े हैं। बाकी क्षेत्रों में उन्हें अधिक वोट मिले हैं। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में भाजपा के खिलाफ एकतरफा वोटिंग हुई है।

महागठबंधन को परेशान कर सकते हैं आंकड़ें 

मतदान के आंकड़े बताते हैं कि अररिया संसदीय सीट के छह समेत कुल आठ विधानसभा क्षेत्रों में राजद गठबंधन को सिर्फ तीन पर बढ़त मिली है। पांच विधानसभा सीटों पर भाजपा-जदयू गठबंधन के प्रत्याशी आगे हैं। जाहिर है, उपचुनाव में राजद-कांग्र्रेस के हिस्से में प्रत्यक्ष तौर पर आई दो तिहाई कामयाबी से उनका हौसला बढ़ सकता है, लेकिन परिणाम का परोक्ष पहलू महागठबंधन की परेशानी बढ़ाने वाला है। 

मुस्लिम बहुल दो क्षेत्रों की बंपर वोटिंग से जीत गए सरफराज 

मुस्लिम आबादी बहुल अररिया संसदीय क्षेत्र में कुल छह विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनमें से चार में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के सरफराज आलम से आगे हैं। सिर्फ दो विधानसभा क्षेत्रों में राजद की निर्णायक बढ़त ने नतीजे के समीकरण को समग्र्रता में पलट दिया।

जोकीहाट और अररिया विधानसभा क्षेत्रों में राजद प्रत्याशी के पक्ष में तकरीबन एकतरफा मतदान हुआ, जिसके चलते चार सीटों पर बढ़त बनाने के बावजूद भाजपा प्रत्याशी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।लोकसभा की एकमात्र सीट पर सत्तारूढ़ दल की हार की मुख्य वजह अररिया और जोकीहाट विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के खिलाफ मुस्लिमों के आक्रामक मतदान को माना जा रहा है। अररिया विधानसभा में 59 और जोकीहाट में 70 फीसद से अधिक मुस्लिम हैं। 

भाजपा कर रही आंकड़ों का विश्लेषण 

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के मुताबिक अररिया के दोनों क्षेत्रों के मतदाताओं ने भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ जमकर वोट डाले। यही कारण है कि राजद प्रत्याशी को जोकीहाट में 81 हजार एवं अररिया में 50 हजार से अधिक मतों से बढ़त मिल गई। जोकिहाट में तो मतदान प्रतिशत भी सर्वाधिक 62.38 फीसद तक पहुंच गया। ऐसे में बाकी क्षेत्रों की भूमिका निष्प्रभावी हो गई।

साफ है कि हार-जीत की पृष्ठभूमि इन्हीं दोनों क्षेत्रों ने तैयार कर दी। अररिया के बाहर भभुआ एवं जहानाबाद की विधानसभा सीटों पर भाजपा और राजद का सियासी मैच बराबरी पर रहा है। दोनों दलों ने एक-एक सीट जीती है। 

किसे कितने वोट मिले 

अररिया संसदीय उपचुनाव-2018

क्षेत्र : राजग : महागठबंधन

नरपतगंज : 88349 : 69697

रानीगंज : 82004 : 66708

फारबीसगंज : 93739 : 74498

अररिया : 56834 : 107260 

जोकीहाट : 39517 : 120765

सिकटी : 87070 : 70400

विधानसभा उपचुनाव

क्षेत्र : राजग : महागठबंधन

भभुआ : 64413 : 49547

जहानाबाद : 41255 : 76598


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.