Move to Jagran APP

क्रिसमसस पर अगर कर रहे हैं पटना घूमने की प्लानिंग तो यहां जरूर आएं

क्रिसमस के साथ पटनावासियों ने घूमने-फिरने का प्लान कर लिया है। एक ओर जहां शहर में कई ऐसी विरासत है तो दूसरी ओर गंगा और सोन के संगम पर बने इमारतों के बीच अपने आप को तरो-ताजा कर सकते हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Tue, 25 Dec 2018 12:10 PM (IST)Updated: Tue, 25 Dec 2018 12:10 PM (IST)
क्रिसमसस पर अगर कर रहे हैं पटना घूमने की प्लानिंग तो यहां जरूर आएं
क्रिसमसस पर अगर कर रहे हैं पटना घूमने की प्लानिंग तो यहां जरूर आएं

पटना, जेएनएन। नए साल का जश्न क्रिसमस के साथ ही शुरू हो जाता है। हर कोई अपने परिवार और दोस्तों के साथ मस्ती करने का प्रोग्राम बनाने लगता है। क्रिसमस के साथ ही राजधानीवासियों ने घूमने-फिरने का प्लान कर लिया है। एक ओर जहां शहर में कई ऐसी विरासत है तो दूसरी ओर गंगा और सोन के संगम पर बने इमारतों के बीच अपने आप को तरो-ताजा कर सकते हैं। पटना के पिकनिक स्पॉट जो आपके आने का इंतजार कर रहे हैं।

loksabha election banner

प्रकृति और पशुओं के बीच बांटे प्यार

देश के सबसे पहला चिडिय़ाघर जहां पर बॉटेनिकल उद्यान के साथ जैविक उद्यान भी है। साथ ही विभिन्न प्रकार के पशु-पक्षियों का ठिकाना बना संजय गांधी जैविक उद्यान में जाकर क्रिसमस का आनंद अपने परिवार के साथ उठा सकते हैं। यहां चुनिंदा वनस्पतियों के साथ ही देश दुनिया के बेहतरीन पशु-पक्षियों की कलरव बच्चों के मनोरंजन कराने के लिए सही जगह है। बड़ों से लेकर बच्चों तक में यह उद्यान छुट्टियों में समय बिताने के लिए उत्तम जगह है। क्रिसमस और नये साल के मौके पर आप अपने परिवार के साथ समय बीता सकते हैं।

झील के बीच बनाए छुट्टी का आनंद

पटना में नए पिकनिक स्पॉट के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले राजधानी वाटिका लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता रहा है। क्रिसमस और नए साल के मौके पर लोगों की भीड़ वाटिका में खूब रहती है। अपने परिवार के साथ वाटिका में बने झील और प्रकृति की गोद में छुट्टी का आनंद उठा सकते हैं। पार्क में विभिन्न प्रकार के खाने-पीने के स्टॉल लगाए गए हैं जहां पर विभिन्न व्यंजनों का आनंद उठा सकते हैं। वाटिका के अंदर आनंद उठाने के लिए आपको टिकट कटाना होगा।

सभ्यता द्वार के साथ जानें बिहार का इतिहास

दिल्ली के इंडिया गेट की तर्ज पर बना पटना का नया लैंड मार्क में शुमार सभ्यता द्वारा क्रिसमस की छुट्टियों को यादगार बनाने के लिए काफी है। गांधी मैदान स्थित बापू सभागार के पास बना यह सेल्फी प्वाइंट के रूप में फेमस होने के साथ बिहार के विरासत को समझने के लिए काफी है। द्वार का दीदार करने के लिए दर्शकों के लिए इसका प्रवेश द्वार सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक खुला है। साथ ही लोगों के लिए प्रवेश शुल्क नहीं लगेगा। सभ्यता द्वार के पास आने के बाद न केवल लोगों को उसकी खूबसूरती आपको खींच लाएगी बल्कि द्वार सुनहरे अक्षरों में लिखे बिहार के गौरवशाली इतिहास से भी रूबरू हो सकते हैं।

ऊर्जा से भरा है पार्क

राजवंशी नगर के बोर्ड कॉलोनी में स्थित ऊर्जा पार्क पटना शहर की एक नई पहचान बन गई है। पार्क में बिजली से संबंधित कई पुराने उपकरण लगे हैं जो लोगों की उत्सुकता को बढ़ाती है वही दूसरी ओर मखमली घास और एक से बढ़कर एक कतार में लगे पेड़-पौधे की खूबसूरती लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। क्रिसमस व नव वर्ष को लेकर पार्क में काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ती है। पार्क में छुट्टियों का आनंद उठाने के लिए प्रवेश शुल्क के रूप में टिकट कटाना होगा।

लेजर शो के साथ करें गोलघर का दीदार

गांधी मैदान से महज चंद दूरी पर स्थित गोलघर की खूबसूरती लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते रही है। क्रिसमस के मौके पर यहां आकर गोलघर का दीदार करने के साथ लेजर शो का भी आनंद उठा सकते हैं। लेजर शो के लिए आपको टिकट कटानी होगी। लेजर शो के जरिए बिहार के गौरवशाली इतिहास के साथ बिहार के महान क्रांतिकारियों के जीवनी को नजदीक से जान सकते हैं।

पटना के अलावा शहर से सटे जगहों का करें भ्रमण

अगर आप क्रिसमस पर छुट्टी मनाने को लेकर शहर से दूर जाना चाहते हैं तो कई ऐसी जगह जहां पर प्रकृति और ऐतिहासिक जगहों का दीदार कर सकते हैं। ऐसे में ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी के रूप में विख्यात राजगीर आपको सुकून प्रदान कर सकता है। राजगीर में बना झील के बीचो-बीच घोड़ा-कटोरा, गर्म जल कुंड, जरासंध का अखाड़ा आदि कई ऐसे जगह है जहां आप छुट्टी मना सकते हैं। वही दूसरी ओर राजगीर से चंद दूरी पर नालंदा जो एक समय में विश्व प्रसिद्ध विवि हुआ करता था। विवि के खंडहरो का दर्शन करने के साथ ऐतिहासिक चीजों से रूबरू हो सकते हैं। वही नालंदा में पावापुरी जल मंदिर जैन धर्म के मतावलंबियों के लिए प्रसिद्ध है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.