Move to Jagran APP

Weather Update: बर्फीली हवा से बढ़ेगी ठंड, पटना में 5वीं तक के स्‍कूल 12 तक बंद, बूंदाबांदी की संभावना

बिहार में ठंड में कमी नहीं हो रही है। बर्फीली हवा से ठंड बढ़ने का अनुमान है। नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में कक्षाएं 12 जनवरी तक बंद रहेंगी।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Tue, 07 Jan 2020 10:49 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jan 2020 10:49 PM (IST)
Weather Update: बर्फीली हवा से बढ़ेगी ठंड, पटना में 5वीं तक के स्‍कूल 12 तक बंद, बूंदाबांदी की संभावना
Weather Update: बर्फीली हवा से बढ़ेगी ठंड, पटना में 5वीं तक के स्‍कूल 12 तक बंद, बूंदाबांदी की संभावना

पटना, जेएनएन। बिहार में ठंड में कमी नहीं हो रही है। उत्‍तर भारत में हो रही बर्फबारी और वहां से चल रही बर्फीली हवा से ठंड बढ़ने का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को बूंदाबादी की संभावना है। उधर, वैशाली में दो लोगों की ठंड से मौत होने की खबर है। वहीं, पटना में डीएम ने पांचवीं कक्षा तक के बच्‍चों की छुट्टी बढ़ा दी है। अब पांचवीं तक के स्‍कूल पटना में 12 जनवरी तक बंद रहेंगे।

loksabha election banner

नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में कक्षाएं 12 जनवरी तक बंद रहेंगी। जिलाधिकारी कुमार रवि ने बढ़ती हुई ठंड एवं न्यूनतम तापमान का बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए यह निर्देश जारी किया है। उन्‍होंने बताया की कक्षा 6 वीं से 8 वीं तक कि सभी कक्षाएं 09 जनवरी से  पूर्वाह्न 10 बजे के बाद एवं अपराह्न 03 बजे के पहले ही संचालित होंगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों पर लागू होगी। जिलाधिकारी के इस आदेश से स्कूली बच्चों और अविभावकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। 

उधर, राजधानी और आसपास के इलाके में बर्फीली हवा के कारण कनकनी बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पूर्वी उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती भाग में 09 जनवरी को बारिश की संभावना है। बुधवार से ही प्रदेश के गंगा तटीय क्षेत्र और दक्षिण बिहार में बादल छाए रहेंगे। हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण तापमान में भारी गिरावट की संभावना है। 

राज्य में मंगलवार को भागलपुर, पूर्णिया और सुपौल में कोल्ड डे की स्थिति रही। पटना का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री और अधिकतम 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गया का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस रहा। गया का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया। भागलपुर का न्यूनतम 9 डिग्री और अधिकतम 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री और अधिकतम 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा। 

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में 9 जनवरी से ठंड बढऩे की संभावना है। हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसका असर 11 जनवरी तक बिहार के मौसम पर पड़ेगा। तापमान में गिरावट और घना कोहरा पूरे प्रदेश में छाया रहेगा। 

बुधवार के संभावित तापमान (डिग्री सेल्सियस में) : 

शहर  -  न्यूनतम  - अधिकतम 

पटना      - 11       - 20 

गया       - 10       - 22

भागलपुर   - 12      - 19 

पूर्णिया     - 10       - 20 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.