Move to Jagran APP

इस बार एक, दो, ढाई या तीन घटे की होगी आइसीएसई की परीक्षा

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआइएससीई) इस बार 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा चार समय अवधि में आयोजित करेगा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Jan 2020 09:14 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jan 2020 09:16 PM (IST)
इस बार एक, दो, ढाई या तीन घटे की होगी आइसीएसई की परीक्षा
इस बार एक, दो, ढाई या तीन घटे की होगी आइसीएसई की परीक्षा

पटना । काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआइएससीई) ने इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट यानी 12वीं और इंडियन सर्टिफिकेट फॉर द सेकंडरी एजुकेशन यानी 2020 में होने वाली 10वीं की बोर्ड परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी और 12वीं की तीन फरवरी से होगी।

loksabha election banner

12वीं का पहला पेपर गृह विज्ञान का होगा। इसके लिए एक घटे का समय मिलेगा। 10वीं का पहला पेपर अंग्रेजी का होगा। यह दो घटे का होगा। इस बार परीक्षा अवधि में बदलाव किया गया है। परीक्षा एक घटे, दो, ढाई और तीन घटे की होगी। सुबह नौ और 11 बजे से परीक्षा आरंभ होगी। विषयों के आधार पर परीक्षा समयावधि का निर्धारण किया गया है। यह पहली बार है कि चार अलग-अलग समय अवधि में परीक्षा का आयोजन हो रहा है। अभी तक सिर्फ दो और ढाई घटे की ही परीक्षा होती रही है। छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। प्रवेशपत्र फरवरी के प्रथम सप्ताह में जारी किए जाएंगे। - 10वीं की परीक्षा : किस विषय के लिए कितना समय -

- दो घटे : अंग्रेजी, कॉमर्शियल स्टडीज, इतिहास-नागरिक शास्त्र, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जियोग्रॉफी, कंप्यूटर अप्लीकेशन।

- ढाई घटे : गणित।

- तीन घटे : आर्ट पेपर-1, आर्ट पेपर-2, द्वितीय भाषा, इलेक्टिव, हिदी एवं आर्ट पेपर-3

- - - - - -

- 12वीं की परीक्षा : किस विषय के लिए कितना समय -

- एक घटा : होम साइंस

- तीन घटे : गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, हिदी, अर्थशास्त्र, भूगोल समेत सभी विषय।

----------

: 10वीं (आइसीएसई) का परीक्षा कार्यक्रम :

27 फरवरी - अंग्रेजी पेपर-1

28 फरवरी - इंवायरनमेंटल साइंस

29 फरवरी - आर्ट वन

3 मार्च - गणित

4 मार्च - कॉमर्शियल स्टडीज

6 मार्च - इंग्लिश पेपर-2

7 मार्च - आर्ट पेपर टू, फ्रेंच, संस्कृत

11 मार्च - इतिहास और नागरिक शास्त्र

13 मार्च - साइंस पेपर-1 (फिजिक्स)

14 मार्च - आर्ट पेपर थ्री

16 मार्च - साइंस पेपर-2 (केमेस्ट्री)

18 मार्च - सेकंड लैंग्वेज, मॉडर्न फॉरेन लैंग्वेज

20 मार्च - भूगोल

21 मार्च - आर्ट पेपर फोर

23 मार्च - ग्रुप थ्री इलेक्टिव

26 मार्च - हिदी

27 मार्च - इकोनॉमिक्स

30 मार्च - साइंस पेपर-3 (बायोलॉजी)

--------

- 12वीं की परीक्षा -

तीन फरवरी - होम साइंस

पाच फरवरी - केमेस्ट्री प्रैक्टिकल

छह फरवरी - फिजिक्स प्रैक्टिकल

सात फरवरी - कंप्यूटर साइंस

10 फरवरी - बायोलॉजी प्रैक्टिकल

11 फरवरी - एकाउंट्स

14 फरवरी - इंग्लिश पेपर-1

17 फरवरी - इकोनॉमिक्स

20 फरवरी - इंग्लिश पेपर-2

24 फरवरी - फिजिक्स थ्योरी

दो मार्च - केमेस्ट्री

11 मार्च - मैथेमेटिक्स

18 मार्च - आर्ट फोर

20 मार्च - बॉयोलॉजी

24 मार्च - बिजनेस स्टडीज

26 मार्च - होम साइंस पेपर वन

27 मार्च - इलेक्टिव इंग्लिश

30 मार्च - साइकोलॉजी

31 मार्च - आर्ट फाइव

---------

: कहते है अधिकारी :

आइसीएसई की 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी कर दी गई है। काउंसिल ने विषय को ध्यान में रखते हुए परीक्षा की समयावधि निर्धारित की है। सभी स्कूलों को इस संबंध में जानकारी दे दी गई है।

- सिस्टर मिस मेरी अल्फंसा, प्लस टू पटना कोऑर्डिनेटर आइसीएसई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.