Move to Jagran APP

छह माह पहले घर से भाग की शादी, दहेज न मिलने पर पति ने गोद दी खंती

पटना में बुधवार को पति ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी की ससुराल वालों के साथ मिलकर हत्या कर दी।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Wed, 13 Feb 2019 01:49 PM (IST)Updated: Wed, 13 Feb 2019 01:49 PM (IST)
छह माह पहले घर से भाग की शादी, दहेज न मिलने पर पति ने गोद दी खंती
छह माह पहले घर से भाग की शादी, दहेज न मिलने पर पति ने गोद दी खंती

पटना, जेएनएन। पटना के धनरुआ में बुधवार को दहेज की मांग न पूरी करने पर पति ने पत्नी की ससुराल वालों के साथ मिलकर खंती गोद हत्या कर दी। बड़ी बात ये है कि छह महीने पहले ही दोनों ने घर वालों का विरोध करते हुए शादी की थी। घटना में मृतका के भाई ने पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों पर नामजद एफआइआर दर्ज कराई है। जिसमें युवक के दादा और दादी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपित फरार हैं। लाश को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

loksabha election banner

मिली जानकारी के अनुसार धनरुआ के सतपरसा गांव निवासी धीरज राम उर्फ कल्लू और बिहटा के मुसेपुर की तन्नू एक दूसरे को पसंद करते थे। ये बात उन्होंने अपने परिजनों को बताई थी। जिसपर दोनों पक्ष के लोगों ने रिश्ते को नामंजूर कर दिया था। इसके बाद दोनों ने छह महीने पहले घर से भागकर शादी कर ली थी। शादी के बाद घर लौटने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने रिश्ता तो स्वीकार कर लिया पर दहेज की मांग कर दी।

इसपर वर पक्ष ने बेटी को गहना दिया था। कुछ दिन बाद महिला का पति धीरज दहेज में पचास हजार रुपये कैश और सोने की चेन की मांग करने लगा। इस पर तन्नू के घर वालों असमर्थता जताई। जिसके बाद घर में आए दिन कलह होने लगी। बुधवार को मामूली विवाद के बाद धीरज ने तन्नू के सिर पर खंती से वार कर दिया।

इसके बाद ससुराल वालों के साथ मिलकर खंती खोदकर तन्नू की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद तन्नू के शव को बांसबरी फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। तन्नू के भाई सूरज राम की एफआइआर पर ससुराल पक्ष के छह लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.